नॉर्मल नहीं है बार-बार सामान को रखकर भूल जाना,आपको हो सकती है ब्रेन से जुड़ी यह बीमारी

क्या आप भी चीजें यहां-वहां रखकर भूल जाते है। जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और गम्भीरता।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 20, 2023 6:01 PM IST

Forgetfulness causes: क्या आपके साथ भी आजकल ऐसा हो रहा है कि आप किसी सामान को कहीं रखकर भूल जाते हैं या कोई जरूरी बात ऐन मौके पर ही आपको बिल्कुल याद नहीं आतीं। तो यह स्थिति गम्भीर हो सकती है। भूलने की बीमारी तो आमतौर बढ़ती उम्र का एक लक्षण मानी जाती है लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों में भी भूलने की यह बीमारी काफी कॉमन होती जा रही है। इसे भूलने की बीमारी को मेमरी लॉस (memory loss) का शुरूआती स्टेज कहा जा सकता है। इसकी तरफ ध्यान देना और इसे गम्भीरता से लेना चाहिए क्योंकि धीरे-धीरे यह स्थिति बहुत अधिक गम्भीर हो सकती है।

क्यों होती है भूलने की बीमारी ?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इस बीमारी की वजह  हमारी बदलती जीवनशैली और खान-पान से जुड़ी आदते भी हो सकती हैं। वहीं, कुछ मेडिकल कारणों से भी यह बीमारी हो सकती है। इस लेख में पढ़ें इस बीमारी के अन्य कारणों के बारे में।

ज्यादा दवाइयों का सेवन

जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे होते है और लगातार दवाइयों का सेवन करते हैं,  उन लोगों में भूलने की समस्या हो सकती है। दरअसल,  ज्यादा दवाई का सेवन हमारे दिमाग पर असर करता है। क्योंकि कई दवाइयों में नींद बढ़ाने वाले तत्व भी होते हैं। दवाई आपके दिमाग पर असर करती है और आपका दिमाग काम करना बंद कर देते है। जिसके कारण आपको भूलने की समस्या हो सकती है।

डायबिटीज की बीमारी

शुगर के मरीज़ो में आमतौर पर भूलने या मतिभ्रम जैसी स्थितियां अधिक देखी जाती हैं। शुगर के मरीज़ के शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई होने की वजह से इसका सीधा असर  मरीज़ के दिमाग पर पड़ता है और दिमाग काम करना बंद कर देता है । इस तरह मरीज़ को भूलने की बीमारी होने लगती है।

नींद पूरी ना होना

भूलने की समस्या का एक बड़ा कारण आपकी नींद पूरी ना होना भी होता है। जब लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है तो उन्हें भूलने की बीमारी होने लगती है, क्योंकि नींद पूरी ना होने का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। हमारे दिमाग की कोशिकाएं ठीक से काम करना बंद कर देती हैं और इसके कारण हमारा दिमाग मेमोरी स्टोर नहीं कर पाता है। जिसके कारण हम इस भूलने की बीमारी का शिकार हो जाते है।

धम्रपान

जो लोग स्मोकिंग करते है वो लोग भी होते है इस बीमारी का शिकार । क्योंकि स्मोकिंग करने से हमारे दिमाग का वो हिस्सा सिकुड़ने लगता है  जहां पर दिमाग जानकारियों को स्टोर करता है। स्मोकिंग से दिमाग में सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है और साथ-साथ भूलने की भी समस्या हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source