... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 15, 2018 4:41 PM IST
Image credits by: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग बंद जूते पहनना पसंद करते हैं, पर नए जूतों के कारण अगर पैर में छाले पड़ गए हैं, तो यह तरीके आपके काम आएंगे। © Shutterstock.
कुछ लोगों को नए जूतों को पहनते ही शू बाइट हो जाता है। इसका संबंध जूतों की क्वालिटी के साथ-साथ आपके पैरों और त्वचा की संवेदनशीलता से भी होता है। कुछ लोगों को अंगूठे के पास ही छाले होते हैं। जबकि कुछ को एड़ी के पीछे भी शू बाइट के निशान दिखाई देते हैं। अगर आप भी हैं इस तरह की समस्याओं से परेशान तो अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय। यह भी पढ़ें - काम के बोझ से थक गई हैं आंखें ? तो इस तरह रखें उनका ख्याल
छालों के लिए एलोवेरा
एलोवेरा को मदर ऑफ क्योर का दर्जा दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि यह वह दवाई है जिसका इलाज कई तरह के रोगों में किया जा सकता है। यह त्वचा के घाव को न केवल कूल करता है बल्कि उसका जल्दी उपचार करता है। यह छाले पर हुई सूजन भी कम कर देता है। यह भी पढ़ें – सुबह जल्दी नहीं खुलती आंख? तो ये तरीके आएंगे काम
ऐसे करें प्रयोग
इसके लिए आप छालों पर एलोवेरा जेल लगाएं और उसे सूखने दें। इससे आपको थोड़ी जलन और खुजली जैसा अनुभव होगा। हालांकि यह तब होता है जब एलोवेरा अपना सही तरह से काम करता है। छाले पर लगे एलोवेरा को सूखने के बाद गर्म पानी से धो लीजिए। आप दिन में दो बार ऐसा करें आपको छाले कम करने में बहुत ही सहायता मिलेगी। यह भी पढ़ें - कोहनी रहती है काली, तो अपनाएं ये नुस्खे
ये तरीके भी अपना सकते हैं
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.