Shoe Bite Home Remedies : नए जूते पहनने से पड़ गए हैं पैरों में छाले, तो ये तरीके अपनाएं

नया जूता पहनने पर अक्सर शू-बाइट की समस्या हो जाती है। पैरों में छाले, घाव, जलन से परेशान आप भी हैं, तो शू-बाइट की समस्या से पीछा छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 18, 2020 5:14 PM IST

जब भी आप कोई नया जूता, शैंडल पहनते हैं, तो शुरू में वह पहनने में बहुत टाइट होता है, जिसके कारण चलने में परेशानी होती है। टाइट होने के कारण पैरों, तलवों और उंगलियों में छाले और घाव हो जाते हैं। दोबारा उस जूते, सैंडिल को पहनने का मन नहीं करता, लेकिन नहीं पहनेंगे तो वह उसी तरह से आपको परेशान करता रहेगा। जल्दी ढीला नहीं होगा। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर इस समस्या यानी शू-बाइट (shoe bite home remedies in hindi) से जल्दी से छुटकारा पा सकते हैं...

नीम और हल्दी का पेस्ट

नीम किसी भी घाव और सूजन के लिए बेहतर दवा की तरह काम करती है। इसमें एन्टीइन्फ्लेमेटरी तत्व होता है। हल्दी में एन्टी-सेप्टिक गुण होता है, जो घाव और छाले को जल्दी ठीक करता है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पैरों में हुए घाव या छालों पर (Blisters on feet in hindi) पर लगाकर 10 मिनट के लिए रखें। फिर गुनगुने पानी से पैरों को साफ कर लें।

Foot Care : सर्दियों में पैरों की देखभाल के आसान घरेलू उपाय

चावल का आटा

शू-बाइट होने पर पैरों में कुछ भी पहनना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को जल्दी ठीक करने के लिए (shoe bite home remedies in hindi) चावल का आटा अप्लाई करने से फायदा होता है। ये डेड स्किन सेल्स को निकालता है। दर्द और खुजली भी कम होती है। इस आटे में पानी डालकर पेस्ट बनाएं और छाले पर लगा लें। 10 मिनट बाद पानी से उस भाग को साफ कर लें।

नए जूते पहनने से हो गए हैं छाले, दिलाएंगे इससे छुटकारा ये 6 घरेलू उपाय

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पैरॉक्साइड और बेकिंग सोडा होता है। इन दोनों ही चीजों में घाव व छालों को ठीक करने के गुण मौजूद होते हैं। शू-बाइट या जूतों के कारण बने छालों पर टूथपेस्ट लगाएं। खासकर, रात में सोने से पहले ऐसा करें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। फिर आप चाहें तो पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं।

बिना दर्द महसूस किए हाई हील्स पहनें इस तरह!

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल छालों के दर्द, जलन और खुजली को कम करती है। इस जेल को घाव और छालों पर लगाकर छोड़ दें। इंफेक्शन नहीं होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source