Advertisement

Shivering : बिना बुखार के जब ठंड और कंपकंपी महसूस हो तो करें ये काम

कई बार बुखार नहीं होने या फिर मौसम सामान्य रहने पर भी कुछ लोगों को कंपकंपी या ठंड लगती है। आखिर क्यों होता है ऐसा, जानें कारण और इसे दूर करने के उपाय...

Written By Anshumala
Updated : January 4, 2020 6:55 PM IST

Shivering : बिना बुखार के जब ठंड और कंपकंपी महसूस हो तो करें ये काम। © Shutterstock

अक्सर बुखार होने पर ठंड लगती है, कंपकंपी महसूस होती है, लेकिन जब आपको बिना बुखार हुए ही ठंड लगती है, तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। बिना बुखार लगे ही सर्दी महसूस करना चिंता की बात है। कई लोगों को रात को सोते समय भी कंपकंपी (Shivering) महसूस होती है। जब आपको अचानक तेज सर्दी लगती है, तो बाद में कई बार बुखार भी लग जाता है। जानें, किन कारणों से बिना बुखार के ठंड और कंपकंपी महसूस (Shivering without fever) होती है और इससे बचने के घरेलू उपाय (Home remedies of Shivering) क्या हैं...

बिना बुखार के जब ठंड महसूस हो तो करें ये काम (How to stop shivering)

- यदि आपको हर समय सिहरन, कंपकंपी सी महसूस (Causes of Shivering without fever) होती है, तो आप हो सकता है कम सोते हों। कई बार 8 घंटे की नींद पूरी ना करने से भी ठंड महसूस होती है। जब आपके शरीर को आराम मिलेगा, तो बॉडी टेम्परेचर भी ठीक रहेगा।

Advertisement

- कई बार शरीर में पर्याप्त पोषण की कमी के कारण भी ठंड सी महसूस (what causes cold chills without fever) होती है। ऐसे में आप हर तरह के पौष्टिक तत्तों को अपनी डाइट में शामिल करें। शरीर को गर्म रखने वाली चीजों का सेवन करें, खासकर सर्दी के मौसम में ताकि आपको सर्दी महसूस ना हो।

इस सर्दी में आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये 5 गलतियां

Advertisement

- हर दिन वर्कआउट और एक्सरसाइज भी करना चाहिए, जब आपको बिना बुखार के या सामान्य से मौसम (shivering when not cold) में भी सिहरन या कंपकंपी महसूस हो। जरूरी नहीं कि आप घर से बाहर ही एक्सरसाइज करने के लिए जाएं। अपने घर में भी दंड-बैठक, चलकर भी शरीर के तापमान को बढ़ा सकते हैं।

- विटामिन बी सप्लीमेंट के सेवन से भी आप शरीर को ठंड लगने से बचा सकते हैं। इससे शरीर की एनर्जी लेवल बनी रहती है। विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से भी लाभ होगा।

- सर्दी के मौसम में आप गुनगुना पानी ही पिएं। इससे शरीर अदंर से गर्म रहेगा और आप सर्दी-जुकाम से भी बचे रहेंगे। शरीर में पर्याप्त पानी जाने से पानी की कमी भी नहीं होगी।

- बुखार नहीं है फिर भी कंपकंपी या बदन सिहरने (Shivering without fever) जैसा महसूस होता है, तो गर्म पानी से ही स्नान करें। इससे शरीर गर्म रहेगा और थकान भी दूर होगी।

Winter Health : सर्दी के मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

About the Author

... Read More