शिल्पा शेट्टी का शूटिंग के दौरान टूटा पैर, पहुंची अस्पताल, लेग फ्रैक्चर होने के बाद जल्द रिकवरी के लिए करें ये काम

शिल्पा शेट्टी के पैर में यह चोट उनकी एक आनेवाली वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान लगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 10, 2022 9:35 PM IST

Shilpa Shetty Leg fracture:बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ शूटिंग के दौरान दुर्घटना हो गयी जिसके बाद उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में लिखा कि, उन्हें फ्रैक्चर हो गया है। हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने फैंस को जानकारी दी कि उन्हें फ्रैक्चर हो गया है। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा शेट्टी का पैर उनकी आनेवाली एक वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के सेट पर टूटा है।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि,"कहते हैं- रोल, कैमरा, एक्शन एंड 'ब्रेक अ लेग'। मैंने इस बात को थोड़ा ज्यादा ही गम्भीरता से ले  लिया। मैं अब 6 सप्ताह के लिए एक्शन से बाहर हो गयी हूं, पर मैं जल्द ही मजबूत और बेहतर बनकर वापस आऊंगी। "

लेग फ्रैक्चर होने पर क्या होता है?

जब पैरो में चोट लगने की वजह से पैर की हड्डी टूट जाए तो इस स्थिति को लेग फ्रैक्चर कहा जाता है। लेग फ्रैक्चर होने पर इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं

  • चलने-फिरने में दिक्कत।
  • चलने या पैर उठाने की कोशिश करने पर पैर में दर्द और तकलीफ होना।
  • पैरों का आकार या स्थिति बदल जाना।
  • पैरों में सूजन
  • पैरों में कमजोरी महसूस करना।

लेग फ्रैक्चर होने के बाद क्या करना चाहिए?

लेग फ्रैक्चर होने पर विभिन्न प्रकार के टेस्ट करने की जरूरत पड़ती है और डॉक्टर दर्द से राहत के लिए कुछ पेन किलर्स भी दे सकते हैं। इसके साथ ही फ्रैक्चर को जल्द ठीक करने के लिए इस तरह की सावधानियां बरत सकते हैं।

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार, पैरों को आराम दें।
  • पैरों पर हर घंटे बर्फ (Ice) लगाएं। इसके लिए आइस पैक (ice pack) का इस्तेमाल करें या बर्फ के टुकड़ों को किसी प्लास्टिक के बैग में भरकर रखें। इसे टूटे हुए पैर पर रखें। इससे दर्द और सूजन कम होगी।
  • पैरों के नीचे एक-दो तकिया रखें। पैरों को ऊंचाई पर रखने से दर्द से आराम मिलेगा और सूजन कम होगी। (benefits of keeping legs elevated)
  • डॉक्टर के निर्देश के अनुसार वॉकर (walker) का इस्तेमाल  करें।
  • फिजिकल थेरपिस्ट की भी मदद ले सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) बढ़ाने और पैरों का दर्द कम करनेमें मदद होती है। (ways to minimize swelling and pain in legs)
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source