क्या खाली पेट दवाएं खाने से बिगड़ी थी शेफाली जरीवाला की तबीयत? जानिए भूखे पेट दवा लेने के नुकसान क्या हैं

मॉडेल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से पहले उनका ब्लड प्रेशर लेवल गिरने की बात कही जा रही है। वहीं, यह भी जानकारी मिली है कि उन्होंने खाली पेट कुछ दवाएं भी लीं थीं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2025 5:04 PM IST

Shefali Jariwala Death Cause: मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत (Shefali Jariwala Sudden Death) हो जाने से उनके फैस हैरान हैं। शेफाली की उम्र केवल 42 साल थी और वे काफी फिट भी थीं। ऐसे में अचानक से शेफाली की मृत्यु हो जाना किसी के लिए भी चौंकानेवाली खबर है। शेफाली की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत के कारणों (Shefali Jariwala Death Reason) के बारे में भी चर्चा तेज हो गयी है। फॉरेंसिक टीम और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार शेफाली की मौत का कारण कार्डियाक अरेस्ट (Shefali Jariwala Cardiac Arrest) और लो ब्लड प्रेशर लेवल (Low Blood Pressure Level) जैसी स्थितियां हैं। बता दें कि, फॉरेंसिक टीम को शेफाली के घर से अलग-अलग तरह की दवाइयां प्राप्त हुई थीं  जिनमें कुछ  विटामिन सप्लीमेंट्स (Vitamin Supplements), गैस की दवाएं और एंटी-एजिंग इंजेक्शन्स (Anti-ageing injactions) भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शेफाली ने पूरे दिन व्रत रखा था और उसके बाद उन्होंने अपनी दवाइयां खाली पेट ही ली थीं। जिसके बाद शेफाली का ब्लड प्रेशर लेवल बहुत कम हो गया था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है खाली पेट दवाएं लेने से ही शेफाली का बीपी लो गया था।

खाली पेट दवा खाने के साइड-इफेक्ट्स क्या हैं?- Disadvantages of taking medicines empty stomach.

जब भी डॉक्टर किसी प्रकार की दवाएं किसी मरीज को देते हैं तो वे अक्सर साथ में यह कहते हैं कि नाश्ते के बाद या लंच के बाद इन दवाओं का सेवन करना है। हालांकि, कई बार कुछ दवाएं खाली पेट खाने की भी सलाह मरीजों को दी जाती है। लेकिन, आमतौर पर ज्यादातर दवाएं खाने के बाद या दूध के साथ लेने पर ही जोर दिया जाता है।

दरअसल, खाली पेट दवा खाने से पेट में एसिडिक रिएक्शन्स हो सकते हैं। इससे पेट में गैस, एसिडिटी और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, आंतों में ब्लड फ्लो असंतुलित हो सकता है जिससे कई गम्भीर स्थितियां बन सकती हैं। खाली पेट दवा लेने से होनेवाले कुछ साइड-इफेक्ट्स ये भी हैं-

  • दवा लेने वाले व्यक्ति को चक्कर आने या बेहोशी जैसी समस्याए भी हो सकती हैं।
  • शरीर में पित्त बढ़ सकता है और एसिडिक तत्व बढ़ने लगते हैं।
  • शरीर में केमिकल रिएक्शन्स हो सकते हैं।
  • खाली पेट दवा खाने से शरीर का रक्तचाप या ब्लड प्रेशर लेवल भी कम हो सकता है।
  • सीने में जलन और कमजोरी जैसी परेशानियां भी खाली पेट दवा लेने के कुछ पहले साइड-इफेक्ट्स में से हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।