
Also Read
बहुत से लोग जो पेट, जांघों और हिप्स पर जमे फैट को घटा नहीं पाते, इसे छिपाने की कोशिश करने लगते हैं। उससे फैट छिपने की बजाए सेहत के लिए कई नुकसानदायक प्रभाव छोड़ने लगता है। ©Shutterstock
एक विज्ञापन है बैली फैट छिपाने की नहीं घटाने की आदत डालिए। पर अब भी बहुत से लोग जो पेट, जांघों और हिप्स पर जमे फैट को घटा नहीं पाते, इसे छिपाने की कोशिश करने लगते हैं। इसी कोशिश में कई बार वे शेप वेअर का सहारा लेते हैं तो कई बार इतने ज्यादा टाइट कपड़े पहनने लगते हैं कि उससे फैट छिपने की बजाए सेहत के लिए कई नुकसानदायक प्रभाव छोड़ने लगता है। आइए जानते हैं क्या हैं सेहत के वे नुकसान जो आपकी इन गलत कोशिशों की वजह से शरीर को उठाने पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें - वजन कम हुआ है या बढ़ गया है, तभी पता चलेगा जब इस तरह करेंगे माप
क्या कहता है शोध
ब्रिटिश काइरोप्रैक्टिक असोसिएशन (बीसीए) ने एक सर्वे किया जिसमें यह बात सामने आई है कि बेहद टाइट कपड़े पहनने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जिससे खराब बॉडी पॉश्चर, मांसपेशियों में खिंचाव और अन्य कई तरह के तनाव भी झेलने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें - शरीर की स्टिफनेस दूर करनी है, तो हर रोज करें ये आसन
खराब बॉडी पॉश्चर
आप जिस तरह के कपड़े पहनते हैं धीरे-धीरे उन्हें कैरी करने के लिए आप उसी पॉश्चर में झुकने या बैठने लगते हैं। बहुत ज्यादा टाइट जींस, स्कर्ट या टाइट ड्रेसेज पहनने से न सिर्फ आपको उठने-बैठने और चलने में दिक्कत होती है बल्कि आपके बॉडी शेप और पॉश्चर पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है और पॉस्चर खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : मन को एकाग्र करता है शांभवी मुद्रा योग
मासपेशियों पर प्रभाव
लंबे समय तक टाइट कपड़े पहनने से आपके जोड़ों पर दबाव पड़ता है। साथ ही रीढ़ की हड्डी, पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा पेट, कमर और पैरों में भी दर्द हो सकता है। बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से छलांग लगाने और पैदल चलने की क्षमता भी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान
टाइट लेगिंग्स का असर
इन दिनों बटक शो करने के लिए लड़कियां बहुत ज्यादा टाइट लेगिंग्स या हाई वेस्ट जींस पहनने लगी हैं। टाइट जीन्स या लेगिंग्स की वजह से जांघ की नसें दब जाती हैं, जिससे उनमें झनझनाहट, सुन्नपन और जलन होने लगती है। इसके साथ ही बहुत ज्यादा टाइट जींस, स्कर्ट या टाइट कपड़े पहनने से पेट के ऊपर दबाव पड़ता है जिसके कारण फूड पाइप में ऐसिड बनने लगता है। इससे घबराहट होने लगती है।