दिल के लिए हेल्दी है शंखपुष्पी हर्ब, जानें इसके और भी हैं कई लाभ

शंखपुष्पी दिमाग का विकास और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इसके साथ ही इसका उपयोग करके कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 5, 2018 11:24 AM IST

शंखपुष्पी के बारे में तो आपने सुना ही होगा, पर क्या इसके सेवन से होने वाले अनगिनत सेहत लाभ के बारे में जानते हैं? शंखपुष्पी एक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से ही बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। यह दिमाग का विकास और इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है। जानें, शंखपुष्पी हर्ब के ढेरों चिकित्सकीय लाभ के बारे में।  ये 5 आसान उपाय दिलाएंगे आपको सांसों की बदबू से छुटकारा

डिप्रेशन और तनाव हो कम

शंखपुष्पी नसों को शांत करता है। तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। यह स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल के स्तर को कम करता है। एक गिलास पानी के साथ शंखपुष्पी का सेवन दिमाग को शांत करने के लिए लाभकारी होता है। प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस को यूं करें डील

याद्दाश्त बढ़ाए

शंखपुष्पी दिमाग के लिए एक अच्छा टॉनिक होता है। यह ना सिर्फ आयुर्वेद बल्कि मेडिकल सांइस के हिसाब से भी दिमाग के विकास के लिए और याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए उपयोगी होता है। दिमाग को स्वस्थ रखने और याद्दाश्त को बढ़ाने का भी काम करता है।

shankpushpi health benefits 1 शंखपुष्पी हाई ब्लड प्रेशर से भी बचाता है। © Shutterstock

दिल के लिए हेल्दी

दिल के रोगों से बचना चाहते हैं, तो शंखपुष्पी का इस्तेमाल करें। इससे आप हाई ब्लड प्रेशर से भी बचे रहते हैं। नर्वस सिस्टम का संतुलन बनाए रखता है। धमनियों को चौड़ा करने में मदद करता है, जिससे रक्त संचरण बढ़ता है, दिल तक आसानी से रक्त पहुंचता है। इससे दिल की बीमारियां नहीं होती हैं।

आलू और शकरकंद दोनों हैं सेहत के लिए हेल्दी पर किसे खाना चाहिए लिमिट में, जानें

पाचन में करे मदद

शंखपुष्पी पाचन को सही करता है। इससे भूख भी बढ़ती है। शंखपुष्पी की पत्तियों में लेक्सेटिव गुण होते हैं जो पाचन तंत्र में गलत जगह पर गैस पैदा होने और बनने से रोकता है। यह पाचन को बढ़ाता है और बाउल मूवमेंट को सही करता है।

जिम छोड़ने के बाद भी चाहते हैं फिट रहे बॉडी, तो डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

नींद आए

नींद की कमी से जो लोग जूझ रहे हैं, उनके लिए शंखपुष्पी लाभकारी है। यह दिमाग को रिलैक्स करता है, जिससे अच्छी नींद आती है। शंखपुष्पी सीरप का दूध के साथ सेवन करने से इंसोम्निया की बीमारी ठीक हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source