Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Shahid Kapoor Fitness: 40 साल की उम्र में 25 के दिखने वाले शाहिद ऐसे रहते हैं फिट, जानें शाहिद की एनर्जेटिक पर्सनालिटी के फिटनेस सीक्रेट

आज है बॉलीवुड के हैंडसम हीरो शाहिद कपूर का बर्थ डे। ( Shahid Kapoor Birthday) जो, बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे रखते हैं शाहिद खुद को एनर्जेटिक और यंग। (Shahid Kapoor Fitness and Workout)

Shahid Kapoor Fitness: 40 साल की उम्र में 25 के दिखने वाले शाहिद ऐसे रहते हैं फिट, जानें शाहिद की एनर्जेटिक पर्सनालिटी के फिटनेस सीक्रेट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 25, 2021 3:14 PM IST

Shahid Kapoor Fitness: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपना 40वां जन्मदिन (Shahid Kapoor Birthday)  मनाने वाले हैं। लेकिन, आप शायद यह पढ़कर एक बार ज़रूर कहेंगे कि शाहिद 40 के तो नहीं लगते!,  आपकी तरह ही शाहिद कपूर को देखनेवाले हर व्यक्ति का यही रिएक्शन होता है कि आखिर वे इतने यंग और एनर्जेटिक कैसे दिखते हैं।  ज़ाहिर है शाहिद को अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। वे रेग्यूलर एक्सरसाइज़ करते हैं। कुछ दिनों पहले जब वे हॉलिडे ट्रिप पर गोवा (Goa) में थे तब भी वर्कआउट करते नज़र आए। (Shahid Kapoor Workout)

फिटनेस क्या है, सुनें बर्थ डे बॉय शाहिद से (Shahid Kapoor Birthday):

हालांकि, 'हैदर' और 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) जैसी फिल्मों के लिए देश-विदेश में सम्मान पाने वाले शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) मानते हैं कि फिट रहने के लिए केवल जिम जाकर वर्कआउट करना ज़रूरी नहीं है और ना ही सिक्स पैक्स ऐब्स बनानेवालों को ही फिट माना जाना चाहिए। शाहिद के अनुसार, बॉडी का शेप में रहना, एनर्जेटिक रहना और एक हेल्दी लाइफ जीना ही फिटनेस का दूसरा नाम है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर देश के बेहतरीन डांसर्स में शुमार हैं और वे डांस को अपनी फिटनेस के एक बड़ा ज़रिया मानते हैं।

Also Read

More News

घूमने का शौक रखते हैं शाहिद

शाहिद को कुछ दिनों पहले पहाड़ों में घूमकर सर्दियों का मज़ा लेते देखा गया। शाहिद ने धूप में घूमते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में शाहिद के चेहरे पर खुशनुमा धूप पड़ती दिख रही है। रविवार सुबह को शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये तस्वीरें शेयर कीं जिनमें सर्दियों के मौसम की खूबसूरती को महसूस किया जा सकता है। (Shahid Kapoor taking Sunbath)

उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा , "गुड मॉर्निग..हैप्पी वाइब्स, ऑल द टाइम एवरी टाइम।" उन्होंने अपनी कुछ क्लोज-अप पिक्चर्स भी शेयर कीं, जिसका कैप्शन था, "सूरज की रोशनी में नहाता हुआ।"

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) की यह तस्वीर देखकर जितना अच्छा महसूस होता है। उतना ही सुखद होता है सर्दियों की धूप सेंकना। शाहिद की तरह अगर आप भी सर्दियों के मौसम में धूप में टहलेंगे तो इससे ना केवल आपके शरीर को ऊष्मा मिलेगी। बल्कि, आपके स्वास्थ्य में कई तरह के सुधार होगें। (Health Benefits of Sunbath in winters)

कोविड-19 से रहना है सुरक्षित तो रोज़ धूप सेकें

एक्सपर्ट्स के अनुसार लोगों को हर मौसम में रोज़ाना 20-30 मिनट तक धूप सेंकनी चाहिए। इससे, विटामिन डी की डेली खुराक प्राप्त होती है। जैसा कि विटामिन डी हड्डियों की मज़बूती और विकास के लिए आवश्यक है। वहीं, कोरोना  काल में विटामिन डी इस जानलेवा वायरस से सुरक्षित रहने के लिए भी महत्वपूर्ण पोषक तत्व के तौर पर उभरा है। कई रिसर्च में दावा किया गया है कि जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है उन्हें कोविड-19 इंफेक्शन और इसकी वजह से मौत होने का खतरा कम होता है। (Health Benefits of Sunbathing in Winters )

ये भी हैं सर्दियों में धूप सेंकने के लाभ (Health Benefits of Sunbath)

  • धूप में टहलने से सर्दियों में जॉइंट पेन की समस्या कम होती है।
  • सर्दियों की धूप सेंकने से मेलाटोनिन हार्मोन्स का उत्पादन होता है जो, अनिद्रा और स्ट्रेस से राहत दिलाते हैं।
  • रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम।
  • जॉन्डिस यानि पीलिया की बीमारी धूप सेंकने से कम होती है।
  • प्रेगनेंसी में महिलाएं अगर धूप सेंकती हैं तो उनके भ्रूण का विकास तेज़ी से होता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन में होता है सुधार
  • धूप सेंकने से इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है।

[caption id="attachment_783072" align="aligncenter" width="620"]Health Benefits of Sunbath धूप सेंकने से हड्डियां मज़बूत बनती हैं और जॉइंट पेन जैसी समस्याएं कम होती हैं।[/caption]

 करीना कपूर और जॉन अब्राहम की फिटनेस का राज़ है शाकाहार,ये सेलिब्रिटीज भी Non Veg Food छोड़ बने वीगन और वेजिटेरियन

 Mira Rajput Skin Care Tips: मीरा राजपूत ने बताया कैसे लगी थी उनके चेहरे पर चोट, इस तरह रखती हैं मीरा अपनी स्किन को हेल्दी और फ्रेश

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Covid-19 Infection Risk: सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शाकाहारियों और स्मोकर्स को है कोविड-19 इंफेक्शन का ख़तरा कम !