... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 9, 2019 6:58 PM IST
हेल्दी रहना है तो इन 7 आदतों को छोड़ दें। ©Shutterstock.
हम लोग अक्सर अपनी दिनचर्या में ऐसा करते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत घातक होता है और हमें पता तक नहीं होता है। अक्सर लोग इन कामों के बूरे प्रभाव के बारे में जानते ही नहीं है जिसकी वजह से वो इसे करते रहते हैं। आज हम आपको सात ऐसे ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बीमार करते रहते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है। आइए जानते हैं वो 7 आदतें जो आपको बीमार करती रहती हैं।
नाक के बालों को हटाना
सुंदर दिखने के चक्कर में लोग नाक के भी बालों को हटा देते हैं जो बहुत ही खतरनाक होता है। एक्सपर्ट्स की माने तो नाक के बाल शरीर में खतरनाक चीजों को जाने से रोकते हैं अगर वही नहीं रहते हैं तो लंग्स की कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। नाक में किसी भी प्रकार का इंफेक्शन बड़ी ही आसानी से हो जाता है और कभी-कभी तो यह इंफेक्शन ब्रेन के ळिए भी खतरनाक साबित होता है।
5 योग जो डायबिटीज की परेशानी दूर कर सकते हैं।
ज्यादा पानी पीना
जी यह बात आपको हो सकता है हैरान कर सकती हो क्योंकि आप अक्सर सुनते आये हैं कि खूब पानी पीना चाहिए, लेकिन यह पूर्णतः सही नहीं है। कभी-कभी तो ज्यादा पानी पीने से जान जाने का भी खतरा बढ़ जाता है। थोड़े ही अंतराल में ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है।
ऑफिस डेस्क पर ही खाना
अक्सर लोगों की यह आदत हो गयी है कि वो अपनी डेस्क पर ही खाना खाने लगते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। एक शोेध की माने तो लैपटॉप हो या डेस्कटॉप दोनों के कीबोर्ड में में खतरनाक स्तर के कीटाणु होते हैं जो आपको बड़ी बीमारी दे सकते हैं। शोध में तो यहां तक कहा गया है कि टायलेट सीट से भी ज्यादा खतरनाक कीटाणु कीबोर्ड में जमा होते हैं।
देसी वाइट बटर खाने से दूर रहती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए इसके फायदे।
घंटो टीवी देखना
कुछ लोगों में यह आदत बहुत ज्यादा होती है। घंटो टीवी देखना हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होता है। एक शोध की माने तो रोजाना 1 घंटे टीवी देखने से जिंदगी के 22 मिनट कम हो जाते हैं। टीवी देखने का सबसे बुरा प्रभाव यह होता है कि इंसान बहुत ही लेजी हो जाता है और वह वर्कआउट से दूर रहने लगता है। यह आदत जितनी जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए नहीं तो आपके जिंदगी कुछ मिनट रोजाना घट रहे हैं।
लकड़ी या टूथपिक से दांत साफ करना
दांतों के साथ इस तरह का काम बहुत ही खतरनाक हो सकता है। अक्सर हम ध्यान नहीं देते हैं और कई तरह के इंफेक्शन को इस तरह से मुंह के अंदर कर लेते हैं। लकड़ी से दांतों की सफाई कई बार मसूड़ों के लिए अच्छी नहीं रहती है और यह दांतों को कमजोर करने का काम भी करती है।
मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।
रोजाना एक्सरसाइज न करना
रोजाना के वर्कआउट के प्रति ज्यादातर लोग लापरवाह होते हैं। अगर देखा जाय तो हर कोई एक्सरसाइज करने की बात तो करता है लेकिन कर नहीं पाता। यह उम्र को कम करने के साथ-साथ बीमारियों को खुला निमंत्रण भी माना जाता है। एक्सपर्ट्स हमेसा कहते हैं कि रोजाना कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट या एक्सरसाइज करनी ही चाहिए।
बहुत ज्यादा खा लेना
खाने की आदत पर कुछ लोगों का कंट्रोल नहीं होता है, जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा खा लेते हैं। यह आदत कई बीमारियों का कारण बनती है। कभी-कभी तो ज्यादा खा लेने की वजह से भी लोगों की मौत हो जाती है। यह रेअर ऑफ द रेयर केश में होता है लेकिन ज्यादा खाना-हेल्थ के लिए बहुत नुकसान दायक होता है।