अब घर बैठे सीखें हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतें, इस प्रोग्राम से ले सकते हैं मदद

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों को मजेदार तरीके से सही खान-पान, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद जैसी आदतें सिखाना है, ताकि ये उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन सकें।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 22, 2026 9:16 PM IST

भारत जैसे विभिन्न विकासशील देशों में बच्चों में बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए जितना आसपास का वातावरण साफ सुथरा रखना जरूरी है। उससे कहीं ज्यादा जरूरी है बच्चों को सेहतमंद आदतें सीखाना। हालांकि किसी भी माता- पिता के लिए बच्चों को सेहतमंद आदतें सीखाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसे में पेरेंट्स की मदद करने के लिए सेसमे वर्कशॉप इंडिया ने सेहतमंद आदतें कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह पहल खास तौर पर 4 से 7 साल के बच्चों और उनके परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि बच्चे खेल-खेल में हेल्दी लाइफस्टाइल सीख सकें। हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों को सीखने से न सिर्फ बच्चों में बीमारियों का खतरा कम होगा, बल्कि वह भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकेंगे। सेहतमंद आदतें एक इंटरैक्टिव और मजेदार लर्निंग प्रोग्राम है, जिसमें बच्चों को सही खान-पान, शारीरिक गतिविधि, अच्छी नींद और रोजमर्रा की हेल्दी आदतों के बारे में सिखाया जाता है। इस प्रोग्राम में बच्चों को कहानियों, गेम्स और गाने के साथ हेल्दी आदतें सिखाई जाती हैं। खास बात यह है कि सेहतमंद आदतें में बच्चों को रोजमर्रा की चीजों को जोड़कर आसान भाषा में सिखाई जाती है।

Sesame Workshop India की मैनेजिंग ट्रस्टी सोनाली खान के अनुसार, आजकल बच्चों में मीठा और पैकेज्ड फूड खाने की आदत बढ़ रही है और वे ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं। ऐसे में यह ऐप बच्चों को हेल्दीा आदतें सीखाने में पेरेंट्स की मदद कर सकता है।

पेरेंट्स घर पर बच्चों को कैसे सिखाएं हेल्दी आदतें

आप भी न्यू पेरेंट्स हैं और बच्चों को हेल्दी आदतें सिखाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं।

1. कलर गेम खेलें

बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने का सबसे आसान तरीका है उसे गेम बना देना। आप रंग-बिरंगी प्लेट गेम खेल सकते हैं, जिसमें बच्चे अपनी प्लेट में अलग-अलग रंग के फल और सब्जियां जोड़ते हैं। लाल रंग के लिए आप बच्चों को टमाटर, सेब और बेरीज दे सकते हैं। वहीं, पीले रंग के लिए मक्का और केला को जोड़ सकते हैं। इससे बच्चों को बैलेंस्ड डाइट की समझ मिलती है और वे खुद हेल्दी चीजें चुनने लगते हैं।

2. गेम को बनाएं चैलेंजिंग

आजकल बच्चे ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी को मजेदार बनाना जरूरी है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों के साथ जम्पिंग जैक चैलेंज, कौन ज्यादा देर तक कूदेगा? जैसे एक्टिविटी कर सकते हैं। इस तरह की फिजिकल एक्टिविटी और चैलेजिंग गेम्स से बच्चा नई - नई चीजों को सीखने की कोशिश करेगा।

3. हैंडवॉश सॉन्ग

बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें सही तरीके से हाथ धोना सिखाना बहुत जरूरी है। लेकिन बार-बार कहना उन्हें बोर कर सकता है। इसे मजेदार बनाने के लिए 20 सेकंड का कोई फेवरेट गाना गाते हुए हाथ धोने को कहें, कोई गाना बताए। इससे बच्चों का बार- बार हाथ धोने का मन करेगा।

4. पानी पीने का गेम

बच्चे अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। इसे भी गेम बनाया जा सकता है। इसलिए बच्चों को हर बार पानी पीने पर एक स्टार दें। बच्चों की आंखों और दिमाग को पानी अपनी ओर आकर्षित करे, इसके लिए रंगीन बोतल का इस्तेमाल करें।

5. स्लीप टाइम रूटीन (Good Sleep Habit)

अच्छी नींद बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। इसे भी मजेदार बनाया जा सकता है। सोने से पहले स्टोरी टाइम रखें, रोजाना एक फिक्स्ड टाइम पर लाइट ऑफ करें। इससे बच्चे समय पर सोने की आदत सीखते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.