... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
गर्मियों में अंडरगारमेंट्स की सफाई है बहुत ही जरूरी, वरना हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
Undergarments: सेहतमंद रहने के लिए अंडरगारमेंट्स की सफाई भी बहुत ही जरूरी है। साफ और फ्रेश अंडरगामेंट्स से प्राइवेट पार्ट के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। जिस तरह हम अपने दांतों की सफाई रोजाना करते हैं। उसी तरह अंडरगारमेंट्स की सफाई भी जरूरी है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में साफ अंडरगारमेंट्स पहनने चाहिएं, क्योंकि इस मौसम में सभी को पसीना बहुत ही अधिक आता है। पसीने की वजह से शरीर में बैक्टीरिया घर बना लेते है। ऐसे में स्वस्थ शरीर के लिए साफ अंडरगारमेंट्स पहनने चाहिए।
अंडरगारमेंड्स (Undergarments) की सफाई सिर्फ पानी से ना करें। ऐसा करने से पैंटी में कीटाणु और बैक्टीरिया रह सकते हैं। हमेशा अपने अंडरगारमेंट्स (Undergarments) को डिटर्जेंट पाउडर से साफ करें और इसे धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। ऐसा करने से पैंटी में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। पैंटी की सही से सफाई ना करने से हो सकती है ये समस्याएं-
इंफेक्शन से बचने के लिए पैंटी की सफाई बहुत ही जरूरी है। अगर आप साफ पैंटी नहीं पहनती हैं, तो इससे वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अपने पैंटी को कभी भी धूल वाली जगहों पर ना सुखाएं। इससे पैंटी पर बैक्टीरिया लगने का खतरा अधिक होता है।
अंडरगारमेंट्स साफ ना पहनने के कारण प्राइवेट पार्ट्स में रेशेज होने की संभावना बढ़ जाता है। इससे आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें धूप में अच्छे से सूखे हुए पैंटी को ही पहनें।
गर्मियों में शरीर में अधिक पसीना आता है। इस वजह से शरीर में बैक्टीरिया अपना घर बना लेते है। बैक्टेरिया की वजह से कई तरह के इंफेक्शन का खतर बढ़ जाता है। बैक्टेरिया से बचने के आप गारमेंट्स को रोज साफ करें और धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अंडरगार्मेंट्स को छुपाकर सुखाते हैं, जिसकी वजह से पैंटी को सही से धूप नहीं लग पाता है और
इसमें कई तरह के बैक्टीरिया पनप जाते हैं।
स्किन की बीमारियों में दाद और खाज बहुत ही खराब बीमारियां मानी जाती है। एक बार किसी को हो जाएं तो ठीक होने में बहुत समय लेती हैं। इसके अलावा दाद-खाज और खुजली की बीमारी एक जगह से दूसरी जगह बहुत तेजी से फैलती है।
यह जानकर आपको हैरानी होगी की किडनी की बीमारी आपके अंडरगारमेंट्स की वजह से हो सकती है। लेकिन इसके पीछे का कारण है जब कोई बैक्टीरिया का इंफेक्शन होता है तो वह लीवर और किडनी को सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है। इसकी वजह से किडनी की पथरी भी हो सकती है।
Depression : डिप्रेशन और तनाव के हो रहे हैं शिकार, इन 4 टिप्स से पाएं राहत
सूंघने की क्षमता हो गई है कम तो हो सकती है ये समस्या, पढ़ें इसके कारण और लक्षण
प्रेग्नेंसी में सिजेरियन से बचने के लिए करें ये 4 काम, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद