Advertisement

ठंड से आंखों को हो सकते है गम्भीर नुकसान, हो सकता दिखायी देना बंद, सर्दियों में आंखों को यूं रखें हेल्दी

पढ़ें आंखों से जुड़ी कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जो सर्दियों के मौसम में बढ़ सकती हैं और साथ ही जानें सर्दियों में आंखों की देखभाल से जुड़ी सबसे जरूरी बातें।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : January 11, 2024 7:31 AM IST

Common eye diseases in winter season: ठंडियों का मौसम भले ही गर्मियों की तुलना में ज्यादा आरामदायक और अच्छा महसूस होता हो लेकिन सर्दियों में कई तरह की बीमारियां का खतरा भी बढ़ता है। आंखों की कई समस्याएं भी सर्दियों में बढ़ जाती हैं। सर्दियों की रूखी हवा और लो-टेम्परेचर आंखों को नुकसान पहुंचता है। इससे आंखों में जलन, खुजली और पानी बहने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इस लेख में आप पढ़ेंगे आंखों से जुड़ी कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जो सर्दियों के मौसम में बढ़ सकती हैं और साथ ही जानें सर्दियों में आंखों की देखभाल से जुड़ी सबसे जरूरी बातें।

Advertisement

सर्दियों में होनेवाली आंखों की गम्भीर समस्याएं (Eyes related problems in winters)

ड्राई आइज (Dry Eyes Syndrome)

ठंड बढ़ने के साथ ही आंखों में सूखापन बढ़ सकता है और इससे ड्राई आइज सिंड्रोम (dry eyes syndrome)  की समस्या बढ़ सकती है। सर्दियों के मौसम में तापमान कम हो जाता है और हवा भी शुष्क हो जाती है। इसी वजह से आंखों में ड्राइनेस बढ़ जाती है। ड्राई आइज़ सिंड्रोम में इस तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं-

नज़र में बदलाव आना (changes in vision)

जैसा कि ठंड के मौसम में तापमान बहुत कम हो जाता है और इसकी वजह से सर्दियों में आंखों की तरफ ब्लड फ्लो भी धीमा हो सकता है। आंखों में ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाए तो इससे लोगों की देखने की क्षमता में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। इससे नज़र धुंधली हो सकती है और कुछ चीजें 2-2 दिखायी दे सकती हैं।

Advertisement

रोशनी की तरफ देखने में परेशानी (sensitivity towards light)

सर्दियों के मौसम में कई बार कई दिनों तक सूरज दिखायी नहीं देता और इसी वजह से लोगों को धूप भी नहीं मिलती। इसी तरह आसमान में बादलों की वजह से हवा में ठंडक बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में लोगों की आंखों को कुछ समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इससे आंखों में इचिंग बढ़ सकती है, जलन और रोशनी में जाते ही आंखों में दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

आंखों में सनबर्न (Sunburn in eyes)

धूप की किरणों से आंखों को डैमेज हो सकता है। इससे आंखों में सनबर्न की समस्या हो सकती है। इससे आंखों में दर्द, इरिटेशन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सर्दियों में आंखों को हेल्दी रखने के लिए टिप्स (Tips to keep eyes healthy in winter season in hindi)

  • सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए(how to increase blood circulation) ठंड में बाहर रहने से बचें।
  • अपने कमरे को अंदर से गर्म रखें।
  • सर्दियों में गर्म तासीर वाले फूड्स खाएं।
  • दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं। हाइड्रेटेड रहने से आपके लिए आंखों को स्वस्थ रखना भी आसान हो सकता है।
  • सर्दियों में नारियल पानी (coconut water), छाछ (butter milk) और सूप जैसे लिक्विड फूड्स अपनी डाइट में शामिल करें।
  • पोटैशियम रिच फूड्स खाएं। इसके लिए अंजीर, किशमिश और बादाम जैसे फूड्स खाएं।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाले फूड्स खाएं।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन कम करें।
  • आंखों को धूप, शुष्क हवा और प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए चश्मा पहनें।