दांतों में होती है झनझनाहट तो ये 6 डेंटल केयर टिप्स करें फॉलो

खाना खाने के बाद पानी पीना बहुत जरूरी है। यह आपके दांतों से चिपके खाने को हटाता है जिससे प्लाक नहीं जमता।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 26, 2018 1:51 PM IST

दांतों की सेंसिटिविटी कई लोगों के लिए परेशानी का कारण होता है। इससे राहत पाने के लिए कुछ बातों पर ध्यान दिया जा सकता है। अगर आप के दांत भी सेंसिटिव हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1.अपने दांतों की ठीक से साफ-सफाई करें

“किसी मुलायम रेशे के टूथब्रश से दिन में दो बार ब्रश करें। दांत फ्लॉस करना न भूलें। माउथवॉश का इस्तेमाल करें। अगर हर बार खाने के बार ब्रश नहीं कर सकते तो कुल्ला जरूर करें।”

2. डायट पर ध्यान दें

“ऐसी ड्रिंक्स से परहेज़ करें जिसमें सिट्रिक एसिड की मात्रा उच्च होती है, खासतौर पर टमाटर, ऑरैंज, लेमन जूस और सोडा व एरेटिड ड्रिंक्स से दूरी बनाएं। ऐसे गर्म और ठंडे ड्रिंक्स न पियें जो आपके दांतों की संवेदनशीलता को बढ़ा रहे हों। नियमित रूप से मसालेदार खाना खाने से आपके दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है जो बाद में दांतों की संवेदनशीलता में बदल जाता है। संतुलित खानपान लें। हाई-फाइबर फूड लें।

3. कैल्शियम वाली चीज़ें खाएं

दांतों की समस्या से बचने के लिए कैल्शियम जरूरी है। डेयरी उत्पाद कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं। इसके अलावा पत्तों वाली सब्जिया और ड्राई फ्रूट्स से भी आपकी ये आवश्यकता पूरी हो सकती है।

4. खूब पानी पीएं

हर रोज कम से कम चार लीटर पानी जरूर पियें। खाना खाने के बाद पानी पीना बहुत जरूरी है। यह आपके दांतों से चिपके खाने को हटाता है जिससे प्लाक नहीं जमता।

5. फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल

ऐसे टूथपेस्टों में डीसेंसिटाइजिंग तत्व होते हैं जैसे कि फ्लोराइड, वो इसमें सहायता कर सकता है। ये डेन्टिनल ट्यूबुल्स को ब्लॉक करके काम करता है। जिससे कि नर्व प्रभावित नहीं होती। अपनी उंगली में पेस्ट लें और दर्द वाली जगहों पर लगाकर मसाज करें।

6. रूट कनाल करवाएं

डॉक्टर आमतौर पर दांतों के खोखलेपन (जहां से सेंसिटिविटी और दर्द जन्म लेता है) को भरने के लिए रूट कनाल करवाने की सलाह देते हैं। रूट कनाल से नसों में सनसनाहट होनी बंद हो जाती है।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.