World Mosquito Day 2021: सीनियर डॉक्टर ने बताएं मच्छरों से बचने के 3 मॉर्डन तरीके, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया रहेंगे दूर
World Mosquito Day 2021: सीनियर डॉक्टर ने बताएं मच्छरों से बचने के 3 मॉर्डन तरीके, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया रहेंगे दूर
World Mosquito Day 2021: संक्रमित मच्छर के काटने पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और जापानी एनसेफेलिटिस (Malaria, Dengue, Chikungunya, Filaria and Japanese Encephalitis) जैसे रोग हो सकते हैं.
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 19, 2021 3:51 PM IST
अगर आपके घर के आसपास कोई नाला है तो पड़ोसियों लेकर उसे जल्द से जल्द बंद कराने की कोशिश करें.
भारत में हर साल करोड़ों लोग मच्छर जनित बीमारियों (mosquito-borne diseases) का शिकार होते हैं। गर्मियों में; खासकर बरसात के मौसम में वेक्टर बॉर्न डिजीज (Vector-Borne Disease) का खतरा काफी बढ़ जाता है। गुड़गांव में मैक्स अस्पताल के सीनियर डॉयरेक्टर और डॉक्टर आशुतोष शुक्ला कहते हैं कि किसी संक्रमित मच्छर के काटने पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और जापानी एनसेफेलिटिस (Malaria, Dengue, Chikungunya, Filaria and Japanese Encephalitis) जैसे रोग हो सकते हैं। अगर समय रहते डॉक्टर से संपर्क कर इलाज शुरू किया जाए तो मरीज की जान बच सकती है। लेकिन अगर इलाज में देरी हुई तो प्लेटलेट्स के तेजी से गिरने और शरीर में संक्रमण फैलने से व्यक्ति की मौत हो सकती है। आज विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day 2021) के मौके पर डॉक्टर आशुतोष शुक्ला हमें मच्छरों से बचने के कुछ ऐसे मॉर्डन तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाना बहुत आसान है।
1. जहां से मच्छर पैदा हो रहे हैं उस जगह को बंद कर दें
अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां आसपास पानी भरा रहता है या खाली प्लॉट हैं तो नगर निगम की मदद लेकर इन जगहों को बंद करने की कोशिश करें।
अगर आपके घर के आसपास कोई नाला है तो पड़ोसियों लेकर उसे जल्द से जल्द बंद कराने की कोशिश करें।
यदि नालियों में पानी भरा रहता है तो संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उसे साफ कराएं। यानि कि अपने घर के आसपास किसी भी हालत में पानी इकट्ठा न होने दें।
कूलर और गमलों का पानी कम से कम हफ्ते में 1 बाद जरूर बदलें।
फ्रिज के नीचे की ट्रे को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं जो धीरे-धीरे मच्छरों का घर बनने लगता है। इस ट्रे को 3-4 दिन में एक बार जरूर साफ करें।
घर में रखें टीन-डब्बों, टायर और कंटेनर आदि को या तो फेंक दें या इनमें पानी जमा न होने दें।
पानी की टंकी को अच्छी तरह से बंद रखें। अगर ढक्कन हल्का सा भी खुला रहता है तो मच्छर उसमें घुसकर लार्वा पैदा कर सकते हैं, जो जान के लिए खतरा हो सकता है।
अगर आपके घर में एक्केरियम (Aquarium) है तो उसमें बुसिया और लेबिस्टर नामक मछलियां रखें, ये मच्छरों के लार्वा को खाती हैं।
अगर आपके मोहल्ले में स्प्रे वर्कर्स आते हैं तो उन्हें अपने घर में स्प्रे करने से मना न करें। इस स्प्रे में डीडीटी, मैलाथियान और पाइरेथ्रम जैसे कैमिकल होते हैं जो मच्छरों को तुरंत मार देते हैं। लेकिन अगर स्प्रे वर्कर्स नहीं आते हैं तो आप खुद भी बाजार से कैमिकल स्प्रे लाकर घर में छिड़क सकते हैं। लेकिन इस दौरान अपनी नाक और मुंह बंद रखें व बच्चों और बुजुर्गों को दूर रखें।
फोटो फ्रेम, पायदान, कलेंडर, स्टोर रूम और घर के कॉर्नर में स्प्रे को छिड़कना बिल्कुल न भूलें। सप्ताह में कम से कम एक बार घर के भीतर कीटनाशक स्प्रे का प्रयोग करें।
3. पर्सनल प्रोटेक्शन
पूरे बाजू के कपड़ें जिससे कि मच्छरों से ज्यादा से ज्यादा बचा जा सके।
रात को सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करें।
कीटनाशकों से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करें।
मच्छर से बचाने वाली क्रीम, स्प्रे, कॉइल्स, मैट और अन्य लोशन का प्रयोग किया जा सकता है। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसटिव है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इन चीजों को लगाएं।
फास्ट फूड या रेडी पर मिलने वाली चीजें न खाएं। जितना हो सके घर का खाना ही खाएं।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.