
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 15, 2019 2:21 PM IST
जानें क्या है सेल्फी सिंड्रोम और इसके लक्षण? © Shutterstock.
आजकल युवक-युवती हों या फिर कोई वयस्क महिला-पुरुष, जिसे देखो उस पर सेल्फी लेने का क्रेज छाया हुआ है। क्या आप पर भी सेल्फी का नशा छाया हुआ है, तो जरा संभल जाएं जितनी जल्दी हो सके इस आदत को कम कर लें। आपकी बार-बार सेल्फी लेने की आदत, उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से आपके अंदर दूसरों के प्रति नकारात्मक भावना पनपने लगती है। इससे नुकसान आपको ही होगा, क्योंकि वो धीरे-धीरे आपसे दूर होने लगेंगे। इस आदत को सेल्फी सिंड्रोम (Selfie Syndrome in hindi) का नाम दिया गया है।
आजकल जिसे देखो वह अपनी सेल्फी लेकर झटपट सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। शोध के अनुसार, जो लोग ऐसा करते हैं, वो सेल्फ कॉम्प्लेक्स के शिकार हो जाते हैं। ऐसे लोगों को ये पसंद नहीं आता कि दूसरे लोग अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर डालें। इस सिंड्रोम (Selfie Syndrome) के शिकार लोगों की सोच दूसरों के लिए जलन से भर जाती है। ऐसे लोग दूसरे लोगों के लिए नेगेटिविटी की भावना से भर जाते हैं।
सेल्फी सिंड्रोम पर एक ऑनलाइन सर्वे किया गया, जिसमें ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड के लोग शामिल हुए। रिसर्च के नतीजों के अनुसार, सर्वे में शामिल लोगों में से 77 फीसदी लोग रोज सेल्फी लेते थे और अपनी सेल्फी को दूसरों से अच्छा समझते थे। दूसरे लोगों का सेल्फी लेना भी उन्हें पसंद नहीं आता। ऐसे लोग नहीं चाहते कि किसी और की सेल्फी उनसे अच्छी लगे। खुद को दूसरों से बेहतर दिखाना, अपना प्रचार करना खुद के पॉजिटिव पहलुओं को दिखाना, अपने पर्सनल मूवमेंट लोगों से शेयर करना, ये सब आदत में शुमार हो जाता है।
सेल्फी लेने की दीवानगी, कहीं बीमार न कर दे आपको
सेल्फी सिंड्रोम से जुड़ी एक अन्य शोध में यह बात भी सामने आई है कि अधिक सेल्फी लेने वालों की लव लाइफ भी सही नहीं चलती। उसमें काफी इशू होते हैं। ऐसा होने से संबंधों में जलन और एक-दूसरे से टकराव के हालात पैदा होते हैं।
बॉर्डरलाइन सेल्फिटिस (Borderline selfitis)
एक दिन में कम से कम तीन बार खुद की फोटो लेना, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना।
एक्यूट सेल्फिटिस (Acute selfitis)
दिन में कम से कम तीन बार खुद की तस्वरी क्लिक कर, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहने को एक्यूट सेल्फिटिस का नाम दिया गया है।
क्रोनिक सेल्फिटिस (Chronic selfitis)
एक दिन में यदि आप 6 से भी अधिक बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं और ग्रुप में ली गई सेल्फी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए अनियंत्रित आग्रह करना क्रोनिक सेल्फिटिस के अंतर्गत आता है।