... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल
How to control Diabetes Level: बात करें डायबिटीज की तो ये एक ऐसी बीमारी है जो दुनिया भर में काफी तेजी से फैलती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारी खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान है। डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिससे आज बड़े, बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक सभी पीड़ित हैं। इसलिए इस रोग के लक्षण दिखते ही इसे समय से पहचानने और इलाज कराने की जरूरत है। यही कारण है कि हर साल 14 नवंबर के दिन दुनिया भर में विश्व डायबिटीज डे (World Diabetes Day 2023) के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य इस बीमारी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज एक लाइलाज रोग है जिसे केवल दवाओं का इस्तेमाल करके ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके पूर्ण निवारण के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आज हम आपको ऐसे लाइफस्टाइल टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो आपको आपको अपने सोने और जागने के समय को तय करना चाहिए। यदि आप अपने सोने और उठने के समय को निश्चित करते हैं, तो इससे भी आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती है।
डायबिटीज के मरीज को चाहिए को कि वह अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच नियमित रूप से करें। इसके लिए आप दिन की शुरुआत में ही अपने शुगर लेवल की रिडिंग प्राप्त कर लें। रोज सुबह अपने ब्लड शुगर की जांच करने से आपको अपने डायबिटीज को कंट्रोल रखने में काफी सहायता मिलती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपका दिन का पहला खाना बहुत जरूरी है। आपका ब्रेकफास्ट जितना हेल्दी होगा आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में उतनी ही मदद मिलेगी। आपका ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो आपको दिन भर एनर्जी से भरा हुआ रखे। वहीं इसके विपरीत डायबिटीज के रोगियों को ब्रेकफास्ट में अन्हेल्दी खाने से बचना चाहिए।
पानी की जरूरत हमारे शरीर को कितनी होती है आप इस बात का अंदाजा ऐसे ही लगा सकते हैं कि हमारा शरीर लगभग 65% पानी से ही बना है। वहीं डायबिटीज के पेशेंट को अपना ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए दिन भर में भरपूर पानी पीते रहना चाहिए। इससे भी आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है।
यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं तो आपको एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप रोज सुबह 30-40 मिनट एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहता है। इसके अलावा आप खुद को दिन भर ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करते हैं।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की चिकित्सकीय सलाह देना नहीं है। लेख में बताई गई दिनचर्या को अपनाकर आप अपने शुगर लेवल को कुछ हद तक नियंत्रित रख सकते हैं। लेकिन डायबिटीज के इलाज के लिए आप किसी कुशल चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।