साइटिका का दर्द हो सकता है इन गम्भीर बीमारियों का एक संकेत, जानें कब पड़ सकती है डॉक्टरी मदद की ज़रूरत

यहां पढ़ें  उन हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में जिनका एक संकेत (Sciatica Reasons And Causes) हो सकता है साइटिका का दर्द साथ ही पढ़ें साइटिका पेन के अन्य कारण। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 24, 2021 6:56 PM IST

Sciatica Reasons And Severe Symptoms : साइटिका का तेज दर्द बहुत ही मुश्किल और असहनीय होता है। यह दर्द अचानक से शुरू होता है और कुछ समय तक महसूस होता है लेकिन, इस दर्द की अवधि कम होने के बावजूद इसकी तीव्रत काफी अधिक होती है। साइटिका हिप्स से जुड़ी एक नस है जो कमर के नीचे से होती हुई एड़ी तक जुड़ी होती है। साइटिका के कई कारण हो सकते हैं जिनमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें भी शामिल हैं। यहां पढ़ें  उन हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में जिनका एक संकेत (Sciatica Reasons And Causes) हो सकता है साइटिका का दर्द साथ ही पढ़ें साइटिका पेन के अन्य कारण।

साइटिका पेन के कारण

  • कमजोर पाचनतंत्र (Digestive system related problems)
  • शरीर और नसों में विषैले तत्वों का जमा होना
  • कमर या शरीर के निचले हिस्से में लगी पुरानी चोट या दुर्घटना
  • मोटापा या अधिक वजन (Obesity)
  • डायिबिटीज (Diabetes) या आस्टियोअर्थराइटिस
  • गलत तरीके से एक्सरसाइज करना
  • सुस्त लाइफस्टाइल (Sedentary Lifestyle)
  • स्मोकिंग (Smoking)

साइटिका दर्द के प्रकार

साइटिका की समस्या की पहचान इसका तेज़ दर्द ही है जो नसों मे तकलीफ या सूजन का एक संकेत हो सकता है। साइटिका से पीड़ित व्यक्ति को पैर में एक तरफ तेज,चुभने वाला या बहुत पीड़ादायक दर्द हो सकता है। बहुत कम मामलों में ऐसा देखा गया है कि पीड़ित व्यक्ति के दोनों पैरों में साइटिका का दर्द महसूस हो। इसी तरह कभी दाएं पैर तो कभी बाएं पैर में भी दर्द महसूस हो सकता है।  इसके अलावा साइटिका में इस तरह के दर्द भी महसूस हो सकते हैं जैसे,

  • खिंचाव और बिजली के शॉक( Electric shock-like) जैसा महसूस होने वाला दर्द
  • धकधक के साथ वाला दर्द (Throbbing pain)
  • लगातार रहने वाला दर्द
  • थोड़-थोड़ी देर बाद होनेवाली हल्की तकलीफ

साइटिका पेन के गम्भीर लक्षण (When Sciatic Pain Is a Medical Emergency)

कमर, थाइज,हिप्स और पैरों में महसूस होने वाले अलग-अलग प्रकार की तकलीफ और दर्द साइटिका के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन साइटिका में कुछ ऐसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं जिनके लिए डॉक्टरी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। साइटिका के कुछ ऐसे ही गम्भीर लक्षण इस प्रकार हैं-

  • दर्द में अचानक से बहुत अधिक बढ़ोतरी हो जाए।
  • पेट खराब होने या बाउल और ब्लैडर अनियंत्रित हो जाए।
  • दर्द के साथ बुखार, उल्टी और मतलीजैसी समस्याएं

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source