Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

साइटिका क्या होता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Sciatica Pain: साइटिका का दर्द गंभीर हो सकता है। यह दर्द कमर से लेकर पैर के पिछले हिस्से तक जा सकता है। जानें, साइटिका के लक्षण और कारण

साइटिका क्या होता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
VerifiedVERIFIED By: Dr. Raman Kumar

Written by Anju Rawat |Published : September 2, 2025 3:34 PM IST

Sciatica Pain in Hindi: साइटिका आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई लोग परेशान हैं। साइटिका तंत्रिका में चोट या जलन के कारण होने वाला दर्द तंत्रिका दर्द है। साइटिका रोगियों को पीठ और नितंब में झुनझुनी और सुन्नपन महसूस हो सकता है। आपको बता दें कि साइटिका तंत्रिका शरीर की सबसे लंबी और मोटी तंत्रिका होती है। यह तंत्रिकाओं का एक समूह है, जो रीढ़ की हड्डी से निकलने वाली पांच तंत्रिका जड़ों से निकलता है। शरीर के दोनों तरफ 2 साइटिका तंत्रिकाएं होती हैं। प्रत्येक साइटिक तंत्रिका एक तरफ कूल्हे और नितंब से होकर गुजरती है। लेकिन, कई बार साइटिका तंत्रिका पर दबाव पड़ने की वजह से तेज दर्द उठने लगता है। यह दर्द सामान्य से लेकर गंभीर हो सकता है। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं साइटिका क्या होता है?

साइटिका के लक्षण क्या हैं?

साइटिका रोग की वजह से कई तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसमें शामिल हैं-

तेज दर्द

अगर आपको कमर और पैर के पिछले हिस्से में तेज दर्द का अनुभव होता है तो यह साइटिका के कारण हो सकता है। साइटिका का दर्द जलन वाला हो सकता है। इसमें व्यक्ति को बिजली के झटके जैसा महसूस हो सकता है। यह दर्द पैर के नीचे वाले हिस्से में ज्यादा होता है।

Also Read

More News

सूई जैसी चुभन

साइटिका के रोगियों को ऐसा महसूस हो सकता है जैसे शरीर पर कोई सूई चुभा रहा हो। यह चुभन कमर या पैर के पिछले हिस्से में हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही ऐसा दर्द रहता है तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें।

सुन्नपन होना

साइटिका के रोगियों को सुन्नपन भी महसूस हो सकता है। यह तब होता है, जब व्यक्ति पीठ या पैर के प्रभावित हिस्से की त्वचा पर संवेदना महसूस नहीं कर पाते हैं। दरअसल, यह स्थिति तब पैदा होती है, जब पीठ या पैर से आने वाले संकेतों को मस्तिष्क तक पहुंचने में परेशानी होती है।

मांसपेशियों में कमजोर

साइटिका के रोगियों को मांसपेशियों में कमजोरी भी हो सकती है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। साइटिका की वजह से पीड़ित व्यक्ति की पूरी दिनचर्या तक प्रभावित हो जाती है।

साइटिका के कारण

जो भी स्थिति साइटिका तंत्रिका को प्रभावित करती है, उससे साइटिका का दर्द उठ सकता है। इसमें शामिल हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • किसी भी तरह की चोट
  • प्रेग्नेंसी
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस
  • स्पोंडिलोलिस्थीसिस
  • हर्नियेटेड डिस्क

साइटिका का जोखिम किसे ज्यादा है?

  • डायबिटीज रोगियों में साइटिका का जोखिम अधिक रहता है। दरअसल, टाइप 2 डायबिटीज, पेरिफेरल न्यूरोपैथी के जोखिम को बढ़ाता है। इससे नसों को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से साइटिका का दर्द हो सकता है।
  • लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से भी साइटिका का खतरा अधिक रहता है। कम शारीरिक गतिविधि साइटिका के जोखिम को बढ़ाता है।
  • अगर आपको कोई चोट लगी है तो भी साइटिका होने का खतरा ज्यादा रहता है।
  • ज्यादा वजन उठाने या नीचे झुकने से भी साइटिका का दर्द उठ सकता है।

साइटिका का इलाज

  • साइटिका का दर्द दूर करने के लिए आप बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द में काफी आराम मिलेगा।
  • साइटिका का दर्द दूर करने के लिए गर्म पानी से भी सिंकाई की जा सकती है। इससे सूजन भी कम होगी।
  • इसका दर्द कम करने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।
  • आप डॉक्टर की सलाह पर कुछ खास प्रकार की थेरेपी भी ले सकते हैं। इससे दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।

Disclaimer प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

साइटिका से बचने के उपाय क्या हैं?

साइटिका से बचने के लिए आपको रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको अपने बैठने की मुद्रा सही रखनी चाहिए। साथ ही, हैवी वस्तुओं को उठाने से बचना चाहिए।

साइटिका के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

साइटिका का दर्द कम करने के लिए आप हल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिल सकता है।

साइटिका के दर्द के डॉक्टर को क्या कहते हैं?

साइटिका के डॉक्टर को हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिस्ट) कहते हैं। लेकिन, जब तंत्रिका संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, तो इस स्थिति में न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरोसर्जन इलाज करते हैं।

साइटिका का दर्द कहां होता है?

साइटिका का दर्द आमतौर पर पीठ के निचले हिस्से से शुरू होता है। यह दर्द नितंबों, कूल्हों और पैर के पिछले हिस्से तक जाता है।