... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 6:14 PM IST
Want to get rid of menstrual cramps? Eat chocolate. © Shutterstock
ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के समय मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स महसूस होते हैं जो उनके लिए रोज़मर्रा के काम करना भी मुश्किल बना देता है। दर्द को शांत करने के लिए वे अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करती हैं। जहां कुछ घरेलू तरीके ऐसे भी हैं जो पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाते हैं, पेट की मालिश भी उनमें से एक है। किसी ने मुझे इस तरीके के बारे में भी बताया और मैं समझ नहीं पायी कि क्यों इसे ट्राई करने का विचार मेरे मन में पहले नहीं आया। मैं देखकर हैरानी थी कि पेट की एक हल्की-सी मालिश पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिला सकती है।
हाल ही में मैं किसी महिला से मिली जो अरोमाथेरेपी को उसके फायदों के लिए पसंद करती हैं। उन्होंने मुझे बताया था कि पीरियड क्रैम्प्स की तकलीफ से राहत के लिए इसेंशियल ऑयल मदद कैसे करते हैं। वैसे तो मैं ऑल्टरनेटिव थेरेपी अपनाने में भरोसा नहीं करती हूं इसलिए मैंने इस सलाह को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन आधे मन से ही सही, मैंनें पीरियड्स के समय तेल से मालिश की और सचमुच मुझे इससे फायदा हुआ। इससे मुझे प्रेरणा मिली कि मैं पता लगाऊं कि क्या सचमुच इसेंशियल ऑयल पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाते हैं। मैं यह जानकर हैरान थी कि ऐसी स्टडीज़ हैं जो साबित कर चुकी हैं कि आवश्यक तेल से पेट की मालिश करने से पीरियड्स के दौरान होनेवाले पेट दर्द से राहत मिलती है।
2012 में द जर्नल ऑफ आब्स्टिट्रिशन एंड गायनोकोलॉजी रिसर्च में छपी एक स्टडी में डिस्मानोर्रिया (dysmenorrhea) या दर्दभरे पीरियड्स से पीड़ित महिलाओं पर इसेंशियल ऑयल के एनाल्जेसिक प्रभावों का पता लगाया गया। इस स्टडी में 48 महिलाओं पर ध्यान दिया गया जो पीरियड क्रैम्प्स से परेशान थी।
इन सभी को 2-2 महिलाओं के 24 समूहों में बांटा गया था। एक समूह को पेट के निचले हिस्से में मालिश करने के लिए एक सिंथेटिक सुगन्धित क्रीम दी गयी, जबकि दूसरे को इसेंशियल ऑयल का मिश्रण दिया गया था, जिसमें लैवेन्डर (Lavandula officinalis), क्लारी ऋषि (clary sage/Salvia sclarea)) और मार्जोरम (Origanum majorana) को 2:1:1 के अनुपात में मिलाया गया और इसका 3 प्रतिशत हिस्सा अनसेंटेड क्रीम रही। दोनों समूहों ने खुद को दिए गए मिश्रण और क्रीम का इस्तेमाल एक पीरियड साइकल के अंत से लेकर अगले पीरियड्स शुरु होने तक किया और इनसे अपने पेट के निचले हिस्से की मालिश की।
अंत में, यह देखा गया कि इसेंशियल ऑयल वाले ग्रुप में अरोमाथेरेपी की मदद से दर्द की अवधि 2.4 से 1.8 दिनों तक कम हो गई। इसेंशियल ऑयल के मिश्रण में 4 प्रमुख एनाल्जेसिक तत्व होते हैं जो पतली क्रीम्स का 79.2 9 प्रतिशत तक होते हैं। ये एनाल्जेसिक हैं- लिनालिल एसिटेट (linalyl acetate,), लिनालूल (linalool), यूकोलीप्टोल (eucalyptol), और बी-कैरीओफिलीन (β-caryophyllene) हैं। इस अध्ययन से पता चलता है कि इस फॉर्मूला को प्रायमरी डिस्मानोर्रिया (primary dysmenorrhea) या पीरियड क्रैम्प्स से राहत लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images.
संदर्भ- :Ou, M. C., Hsu, T. F., Lai, A. C., Lin, Y. T., & Lin, C. C. (2012). Pain relief assessment by aromatic essential oil massage on outpatients with primary dysmenorrhea: A randomized, double‐blind clinical trial. Journal of obstetrics and gynaecology research, 38(5), 817-822.