
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 4, 2021 7:57 PM IST
झूला झूलने के फायदे....
Benefits of Swinging in Hindi: सावन का महीना (Sawan 2021) शुरू हो गया है। इस महीने में झूला झूलने का रिवाज वर्षों से है। सावन के महीने में झूला झूलने का ना सिर्फ खास महत्व होता है, बल्कि इसके सेहत लाभ भी कई होते हैं। शहरों में तो आज भी झूला झूलने का चलन कम है, लेकिन गांव में आज भी महिलाएं, बच्चे खूब झूला झूलते हैं। यदि आप झूला नहीं झूलते हैं और अनजान हैं सेहत पर होने वाले इसके फायदों के बारे में, तो जानें झूला झूलने के फायदे (Jhoola Jhoolne ke Fayde) क्या होते हैं....
जब आप छत, पार्क, खुले मैदान या फिर हरी-भरी वादियों में झूला झूलने का मजा लेते हैं, तो मूड तरोताजा (Benefits of Swinging in Hindi) होता है। आप खुलकर फ्रेश हवा को एन्जॉय करते हैं। मूड फ्रेश होने से शरीर और मस्तिष्क पर भी पॉजिटिव असर होता है।
झूला झूलने से तनाव से छुटकारा मिल सकता है। जब आप सावन के महीने में प्रकृति के बीच झूला झूलने का मजा लेते हैं, तो तनाव दूर होता है। मूड फ्रेश होता है। जब आप झूला झूलते हैं, तो मन खुश होता है। चिंता, उदासी के पल को भूलना चाहते हैं, तो झूला झूल सकते हैं।
झूला झूलना एक तरह का एक्सरसाइज होता है। इससे आपका सारा शरीर एक्टिव होता है। खुले वातावरण में झूला झूलने से शरीर में ताजी हवा ऑक्सीजन के रूप में जाती है, जिससे फेफड़े स्वस्थ (Jhoola Jhoolne ke Fayde in Hindi) रहते हैं। निष्क्रिय कोशिकाएं सक्रिय होती हैं। चूंकि आप कई तरह के पेड़ों के नीचे झूला लगाते हैं जैसे नीम, बरगद, पीपल, आम तो आपको फ्रेश ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।
झूला झूलते समय आपको अपने पैरों के साथ ही पूरे शरीर से ताकत लगानी होती है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अन्य अंगों को भी लाभ मिलता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.