'ससुराल सिमर का' के एक्टर की किडनी फेल होने से मौत, जानिए किडनी फेल होने के कारण और संकेत

'ससुराल सिमर का' के फेम एक्टर आशीष रॉय का किडनी फेल होने जाने के कारण निधन हो गया है। इनकी उम्र 55 साल थी। वह लंबे समय से किडनी परेशानी से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ वक्त पहले ही उन्हें डायलिसिस के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 24, 2020 1:26 PM IST

बॉलीवुड से एक बार फिर से बुरी खबर आई है। टीवी सीरियल 'ससु राल सिमर का' के एक्टर की किडनी फेल होने से मौत हो गई है। 'ससुराल सिमर का' के फेम एक्टर आशीष रॉय का किडनी फेल होने जाने के कारण निधन हो गया है। इनकी उम्र 55 साल थी। वह लंबे समय से किडनी परेशानी से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ वक्त पहले ही उन्हें डायलिसिस के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशीष ने कुछ समय पहले फैंस को बताया था कि वे लंबे समय से अस्पताल में हैं और चारों तरफ COVID-19 फैला है इसलिए वे एक कमरे में आइसोलेटेड हैं और काफी खराब स्थिति में हैं। एक्टर की मौत के मौके पर आइए जानते हैं किन कारणों से फेल होती है किडनी और क्या हैं किडनी होने के संकेत।

किडनी रोग होने के कारण

किडनी रोग किसी को भी हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों के मुकाबले किडनी डिजीज महिलाओं को अधिक होती है, क्योंकि महिलाओं में यूटीआई अधिक होता है। इसके साथ ही कम पानी पीना, डायबिटीज भी गुर्दा रोग होने का कारण बनता है। अल्कोहल या शराब के सेवन से भी किडनी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोगों में अधिक मात्रा में नमक के सेवन से भी यह समस्या हो जाती है।

किडनी फेल होने के लक्षण

किडनी रोग से बचने के उपाय

1. रक्तचाप की निगरानी करें। यह गुर्दे की क्षति का सबसे सामान्य कारण है। अपनी जीवनशैली और आहार में परिवर्तन करने चाहिए।

2. अपने ब्लड शुगर लेवल पर नियंत्रण रखें, क्योंकि डाइबिटीज के आधे रोगियों को गुर्दे की बीमारी हो सकती है।

3. फिट और सक्रिय रहें, इससे आपके रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है और किडनी के स्वास्थ्य के लिए कदम उठाने में मदद मिलती है।

4. स्वस्थ खाएं और अपना वजन जांचते रहें। इससे मधुमेह, हृदय रोग और सीकेडी से जुड़ी अन्य स्थितियों को रोकने में मदद मिल सकती है। नमक का सेवन कम करें। दिन में 5 से 6 ग्राम नमक काफी होता है।

5. प्रतिदिन 1.5 से 2 लीटर पानी पीएं तरल पदार्थों का सेवन अधिक करने से गुर्दे को सोडियम, यूरिया और विषैले पदार्थो को शरीर से बाहर करने में मदद मिलती है

6. धूम्रपान न करें। इसके कारण किडनी की ओर खून का दौरा कम हो जाता है। धूम्रपान करने पर किडनी में कैंसर का खतरा भी 50 प्रतिशत बढ़ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source