Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सरसों का तेल, जानें इसकी कई खूबियां

सरसों के तेल में विटामिन ई की मात्रा हानिकारक यूवी किरणों और पर्यावरण विषाक्त पदार्थों से आपकी त्वचा की रक्षा करती है। बाहर जाने से पहले थोड़ी मात्रा में इस तेल से त्वचा पर मालिश करें। यह आपको फायदा जरूर पहुंचाएगा। इसे लगाने के बाद आपको किसी बॉडी लोशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सरसों का तेल, जानें इसकी कई खूबियां
सरसों तेल के लाभ आप भी जान लें। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : February 23, 2019 12:27 PM IST

सरसों के तेल का प्रयोग खाने को पकाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह दिल की बीमारी के खतरे को भी कम करता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है। सरसों शोध एवं संवर्धन कन्सोर्टियम (एमआरपीसी) के मुताबिक सरसों का तेल दिल की बीमारी होने के खतरे को काफी हद तक कम करता है। साथ ही आवश्यक फैटी एसिड के अनुपात को संतुलित करता है। सरसों तेल का प्रयोग दिल की बीमारी के जोखिम को भी 70 प्रतिशत तक कम कर सकता है। जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के अनुसार, भारतीय सरसों के तेल में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

यूं करें तिल के तेल का इस्तेमाल, मुंहासों से मिलेगा दो दिन में छुटकारा

सरसों तेल के फायदे

Also Read

More News

बालों के लिए है बेहतर सरसों का तेल

सरसों के तेल में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फैटी एसिड भी होता है इसलिए सरसों के तेल को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। ये रूखे, दो मुंहे, डैंड्रफ, समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का पतला होना और बालों का गिरना आदि सभी समस्याओं से आपको दूर रखेगा।

कान की तकलीफ से दिलाए छुटकारा

जिन लोगों को कान में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है या जब कभी अचानक कान में दर्द उठता है तो उस स्थिति के लिए सरसों का तेल बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। दर्द के वक्त इसे कान में डालने से तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म कर के भी कान में डाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:- सरसों तेल की झांस ही उसकी शुद्धता की पहचान

दांतों में सरसों तेल

दांतों के दर्द और पायरिया में भी यह काफी उपयोगी होता है। दांत में दर्द होने पर सरसों के तेल को दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द में राहत मिलेगी। अगर आपको पायरिया है तो सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर रोज इससे मंजन करें। पायरिया ठीक हो जाएगा।

[caption id="attachment_650968" align="alignnone" width="655"]benefits of mustard oil 1 मालिश के लिए सरसों तेल का करें इस्तेमाल। © Shutterstock.[/caption]

मालिश के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं

सरसों के तेल में विटामिन ई की मात्रा हानिकारक यूवी किरणों और पर्यावरण विषाक्त पदार्थों से आपकी त्वचा की रक्षा करती है। बाहर जाने से पहले थोड़ी मात्रा में इस तेल से त्वचा पर मालिश करें। यह आपको फायदा जरूर पहुंचाएगा। इसे लगाने के बाद आपको किसी बॉडी लोशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल

नाभि में सरसों का तेल

सरसों का तेल स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा में चमक आती है। इसके अलावा सरसों का तेल होठ फटने पर भी ठीक करता है। अगर आप के होठ फट रहे हैं तो रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में लगाएं, सुबह तक होठ मुलायम हो जाएंगे।

अस्थमा रोगियों के लिए

सरसों के तेल में मैग्नीशियम और सेलेनियम की मात्रा भरपूर होती है इसलिए ये अस्थमा के रोगियों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। अस्थमा के दौरे में सरसों के तेल से छाती में मालिश करने पर आराम मिलता है।

भूख बढ़ाए 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फास्ट फूड के आदि आजकल के लोगों में भूख ना लगने की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में अगर आप किसी घरेलू नुस्खे का उपयोग करना चाहते हैं तो सरसों को तेल सबसे अच्छा उपचार है। सरसों के तेल में बना खाना खाने से भूख बढ़ती है। यह एपिटाइजर का काम करता है और भूख बढ़ाता है।

About the Author

... Read More