कैंसर से जूझ रहे एक्टर संजय दत्त काम पर लौटे, सैलून में बाल कटवाते नजर आए, कहा-जल्द हरा देंगे कैंसर को
सोशल मीडिया पर संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता अपने बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। यह नया वायरल वीडियो संजय दत्त के दोस्त, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर संजय दत्त (Sanjay Dutt in Hindi) की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता अपने बाल कटवाते नजर आ रहे हैं। यह नया वायरल वीडियो संजय दत्त के दोस्त, सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Hairstylist Aalim Hakim) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें संजय दत्त काफी खुश और स्वस्थ तो नजर आ रहे हैं, लेकिन वो जिस बीमारी से जूझ रहे हैं, वह है लंग कैंसर (Sanjay Dutt Lung cancer in hindi), जिसका इलाज करवा रहे हैं संजय दत्त।
एक्टर संजय दत्त (sanjay Dutt) ने इस वीडियो के जरिए पहली बार कैंसर (Cancer) से अपनी लड़ाई के बारे में बताया है। वीडियो में कैंसर के कारण बने स्कार्स को दिखाते हुए 61 वर्षीय अभिनेता ने कहा, 'सैलून में वापस आना, हेयर कट कराना अच्छा है। आप देखेंगे कि मेरी जिंदगी में यह निशान हाल ही में बने हैं, लेकिन मैं जल्द ही कैंसर को हरा दूंगा।' संजय दत्त फिल्म 'केजीएफ' के लिए दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमें नवंबर में शुरू होने वाली फिल्म के लिए नए लुक की जरूरत है। मैं फिर से सेट पर आकर खुश हूं। फिल्म 'शमशेरा' के लिए भी डबिंग हो रही है।
बता दें कि अगस्त में फेफड़े का कैंसर (Lung cancer treatment in hindi) का पता चलने के बाद संजय दत्त इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने कहा था कि वे इलाज के लिए कुछ दिन काम से ब्रेक लेंगे।
संजय दत्त 4 स्टेज लंग कैंसर
आपको बता दें कि फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि संजय दत्त लंग कैंसर के शिकार हो गए हैं। कोमल नाहटा ने एक न्यूज चैनल को बताया था कि अभिनेता संजय दत्त के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान फेफड़ों से पानी को निकाला गया है। जांच के बाद पता चला है कि संजय दत्त 4 स्टेज लंग कैंसर (Sanjay Dutt Lungs Cancer) से पीड़ित हैं।