संजय दत्त वायरल हुई तस्वीर में दिख रहे हैं बेहद कमजोर, लंग कैंसर का चल रहा है इलाज, जानें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण
सोशल मीडिया पर एक्टर संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिलहाल, संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है।
Symptoms of lung cancer in Hindi: सोशल मीडिया पर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।" एक अन्य ने लिखा, "उम्मीद करता हूं, वह जल्द बेहतर होंगे। "
आपको बता दें, संजय की सेहत (Sanjay Dutt health update in Hindi) अभी ठीक नहीं है। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज खातिर छुट्टी ले रहे हैं। हालांकि, अभिनेता और उनके परिवार की तरफ से इसपर अब तक कुछ भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है कि उनकी क्या समस्या है। वहीं, उनके स्वास्थ्य को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कोमल नाहटा ने साझा किया था कि अभिनेता लंग कैंसर (Lung cancer in Hindi) से जूझ रहे हैं।
लंग कैंसर किसी को भी हो सकता है। खासकर, जो लोग धूम्रपान अधिक करते हैं, उनमें फेफड़े के कैंसर (Lung cancer risk) होने का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा अनहेल्दी लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान भी लंग कैंसर के रिस्क को बढ़ा सकते हैं।
फेफड़े के कैंसर के लक्षण (Symptoms of lung cancer in Hindi)
बार-बार खांसी आना और 3 सप्ताह से अधिक खांसी रहना।
लंबी और तेज सांस लेने में तकलीफ महसूस करना।
खाना निगलने में समस्या और दर्द होना।
वजन कम होते जाना।
भूख में कमी।
बलगम या थूक के साथ खून आना।
खांसते समय भी खून आना।
आवाज का कर्कश हो जाना।
निमोनिया होना या इसके लक्षण नजर आना।
सीने में दर्द महसूस होना।
बुखार रहना, खांसी में कफ आना।
संजय दत्त लंग्स कैंसर के हुए शिकार, कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी जानकारी