नमक वाले गुनगुने पानी से इस तरह से लें फुटबाथ, सेहत को होंगे कई हैरान करने वाले फायदे

गले में खराश (Sore Throat) हो या फिर पेट में दर्द (Stomach Ache) या फिर मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्यास इन सभी समस्याओं में नमक का पानी पीने और गरारे (Salt Water Benefits) करने की सलाह दी जाती है। नमंक के पानी से ना सिर्फ गरारे किए जाते हैं, बल्कि कई लोग इस पानी से फुटबाथ भी लेते हैं, जिससे सेहत (Salt Water Benefits ) को कई होते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 19, 2020 4:25 PM IST

Salt Water Foot Bath : गुनगुने पानी के साथ नमक का मेल कई सारी समस्याओं के लिए रामबाण है। गले में खराश (Sore Throat) हो या फिर पेट में दर्द (Stomach Ache) या फिर मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्यास इन सभी समस्याओं में नमक का पानी पीने और गरारे (Salt Water Benefits) करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं शरीर में सूजन (Body Swelling), दर्द या चोट-मोच लगने पर गर्म पानी में नमक मिलाकर सिंकाई (Salt Water Foot Bath) करने से राहत मिलती है। ठीक इसी तरह अगर आप गर्म पानी में नमक डालकर पांव (Salt Water Foot Bath) रखते हैं, तो इससे आपको कई हैरान करने वाले फायदे मिलेंगे।

आमतौर पर बहुत ही कम लोग इसके बारे में जानते हैं। नमक वाले पानी से सिंकाई करने के लिए सबसे पहले आधे बाल्टी गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और इस पानी में अपने पांव को करीब 20 मिनट तक रखें। इससे आपकी सारी थकान दूर हो जाएं। इसके साथ ही कई अन्य फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं उन (Salt Water Foot Bath) फायदों के बारे में-

पैरों की डेड स्किन सेल्स होगी गायब

पानी और नमक में अपने पैरों को भिगोकर रखने से पैरों की डेड स्किन (Dead Skin in Foot) बाहर निकलती है। इससे स्किन के पोर्स की सफाई भी अच्छी तरह से हो जाती है। इसके साथ ही इस पानी से आपके पैरों का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे आपके पैर स्वस्थ और पंजे मजबूत होते हैं। पैर के पंजों और हड्डियों के आसपास का कालापन भी इस पानी से धीरे-धीरे साफ हो जाता है।

बॉडी को करता डिटॉक्स

गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को भिगोने से आपका पूरा शरीर की गंदगी साफ होती है। ये आपके लिए एक तरह से फुट स्पा की तरह काम करता है। फुट स्पा से शरीर में मौजूद (Body Detox Water) टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। दरअसल, नमक में एंटीवायरल और  एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण ये स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

नींद की समस्या होती है दूर

रात को सोने से पहले अपने पांव को 20 मिनट नमक के पानी में रखने अनिद्रा (Sleeping Problem) की समस्या ठीक होगी। पानी का गुनगुनापन शरीर की सारी थकान को दूर कर देता है। इससे आपका शरीर रिलैक्स फील करता है। इससे आपको सुकून भरी अच्छी नींद आती है। नींद का इम्यूनिटी (Immunity Boost) पर असर पड़ता है। बेहतर इम्यूनिटी से शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ता है।

पैरों के दर्द में मिलता है आराम

अगर आपके पैरों की नसों (Foot pain) में खिंचाव, मांसपेशियों में दर्द या फिर किसी अन्य तरह की समस्या है, तो नमक के पानी से सिंकाई करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नमक में दर्द निवारक गुण होता है। यह शरीर में होने वाले किसी भी तरह के दर्द को जड़ से खत्म करने में हमारी मदद करता है। नमक के पानी से अकड़ी हुई नसें तनावमुक्त होती हैं।

World Sickle Cell Day 2020 : सिकल सेल से ग्रस्‍त बच्‍चों के पहले डॉक्‍टर हैं माता-पिता

Benefits of Kakdi Juice : गर्मियों में खूब पिएं ककड़ी का जूस, होंगे ये अचूक फायदे

कोविड-19 के दौरान महिलाओं में बढ़ी पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं, जानें इसके कारण और उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source