
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 7, 2018 4:22 PM IST
केसर मिला दूध पिएं, दिल रहेगा हेल्दी। © Shutterstock
दूध में आप शहद, चीनी, हल्दी मिलाकर ही पीते होंगे, कभी केसर वाली दूध पीजिए। यह आपके दिल के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। बेशक, केसर काफी महंगा होता है, लेकिन जिन्हें दिल से संबंधित कोई समस्या है, वे अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए इसका सेवन तो कर ही सकते हैं। केसर के चटख रंग, तेज खुशबू, गर्माहट और स्वाद के कारण इसे कई व्यंजनों में डाला जाता है। यह जायका तो बढ़ाता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी माना गया है। खासतौर से दिल की सेहत पर केसर का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
दिल रहेगा स्वस्थ, जब खाएंगे रैस्पबेरी
केसर वाला दूध पिएं
केसर में केरोटेनॉइड्स होते हैं जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सिडेटिव तत्वों को बढ़ावा देते हैं। ऐसा ही एक केरोटेनॉइड क्रोसेटिन है, जो केसर में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद रहता है। दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए क्रोसेटिन विशेष भूमिका निभाता है। ये तत्व शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं। इनकी मदद से खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, जिसकी वजह से कॉलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा नहीं होता। इससे हार्ट अटैक का जोखिम घटता है, क्योंकि धमनियों में ठीक प्रकार से खून का संचार होता है। ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
अगर रोज पिएंगे बुजुर्ग सेहत के ये चार कप, तो दिल रहेगा मजबूत
यू करें इस्तेमाल
केसर महंगा होता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल हर किसी के बस की बात नहीं। फिर भी, आप उनके लिए इसे जरूर खरीदें, जिन्हें दिल से संबंधित कोई समस्या है। एक चुटकी केसर को दूध में मिलाकर पीने से न सिर्फ आपका दिल सेहतमंद रहेगा बल्कि हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगा। केसर का इस्तेमाल डेजर्ट यानी कुछ खास मीठी डिश और मुगलई खाने में भी किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करते हुए ध्यान रखें कि कम मात्रा में ही इसका सेवन किया जाए क्योंकि शरीर पर इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। यदि आप केसर-दूध पीना चाहते हैं, लेकिन मन में यह भी डर है कि कहीं कोई समस्या न हो जाए, तो अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लें।