ऐसी तकलीफें जो endometriosis से पीड़ित महिलाओं को करती हैं परेशान!

जब लड़कियों को लगने लगता है अपनी ज़िंदगी से डर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 11, 2017 6:05 PM IST

एन्‍डोमीट्रीओसिस के साथ जीना यानि इंफर्टिलिटी और दर्द के अलावा लोगों को समझाना कि आपको क्या तकलीफें हो रही हैं।  एन्‍डोमीट्रीओसिस औरतों की एक आम बीमारी है, लेकिन विडंबना यह है कि भारत में लोगों को इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। इसीलिए लोग इस समस्या से परेशान महिलाओं की तकलीफ समझ नहीं पाते। यहां हम लिख रहे हैं उन्हीं 10 परेशानियों के बारे में जो सिर्फ एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिला ही समझ सकती है।

1.लोगों को यह पीरियड क्रैम्प्स लगते हैं

एन्‍डोमीट्रीओसिस की मरीज़ महिलाएं अपने पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द महसूस करती हैं जिसे लोग आमतौर पर पीरियड्स के दौरान होनेवाली ऐंठन मानने की गलती कर बैठते हैं। आपके दफ्तर में लोगों को हैरानी हो सकत है कि पीरियड क्रैम्प्स की वजह से आप छुट्टी क्यों ले रही हैं, जबकि बाकी की महिलाएं हर महीने यही सब बर्दाश्त करती हैं। लेकिन सच यह है कि एंडोमेट्रिओसिस का दर्द सूजन की वजह से होता है और हर महीने सामान्य या हेल्दी महिलाओं को महसूस होनेवाले पीरियड क्रैम्पस की तुलना में यह 10 गुना खराब होता है।

2 आप चुस्त कपड़े नहीं पहन सकतीं

एंडोमेट्रिओसिस से परेशान महिलाओं के पेट का निचला हिस्सा फूल जाता है जो प्रेगनेंसी के पेट जैसा लगता है। यह समस्या एंडोमेट्रियोसिस का एक आम लक्षण है और अक्सर सूजन या पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियों की वजह से होता है। इससे महिलाएं अपने शरीर को लेकर आत्मविश्वास खो देती हैं।

3 आप हमेशा थकी-थकी रहती हैं

कोई चाहे जितनी भी अच्छी तरह आराम कर लें आपको फूर्ति नहीं मिलती। आपको हर सुबह बिस्तर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एंडोमेट्रियोसिस से जुड़ी हुई समस्याओं में से एक गंभीर थकावट भी है जिसके क्रोनिक फटीग सिंड्रोम कहा जाता है।

4 दर्द का पहले से अनुमान लगाया नहीं जा सकता

जब आपको एंडोमेट्रियोसिस होता है, तो आपके पीरियड्स भी हर महीने अलग तरीके से होते हैं। कभी यह आसान तो कभी बहुत बुरा हो सकता है। आपको पता भी नहीं चलेगा कि जिस महीने आप आराम से रही हों उस महीने आपके पीरियड्स बहुत मुश्किल क्यों हैं या हो सकते हैं।

5 दर्द पेट तक ही सीमित नहीं रहता

जब आप पीरियड्स के दर्द की बात करते हैं, तो आप पेट में ऐंठन के बारे में सोचते हैं। लेकिन एंडोमेट्रियोसिस में, महिलाओं को केवल पेट में ही दर्द नहीं होता, लेकिन उसके हाथों, पैरों और जांघों में भी तकलीफ होती है।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Shutterstock Images.