इन 5 बीमारियों में रुक-रुक कर आता है पेशाब, जानिए खुलकर पेशाब न होने के बड़े कारण

Intermittent Urination Causes: रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 9, 2025 10:21 AM IST

Causes Of Intermittent Urination: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शरीर में पनप रही बीमारियों के बारे में हमारा पेशाब हमें संकेत करने लगता है। ऐसा ही एक संकेत है रुक-रुक का पेशाब आना। जी हां, रुक-रुक पेशाब आना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे साधारण परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। रुक-रुक कर पेशाब आने के पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में, इन कारणों के बारे में पता होना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको रुक-रुक कर पेशाब आने के कारण और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं विस्तार से -

यूटीआई

यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के कारण रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है। अगर पेशाब रुक-रुक कर आने की समस्या के साथ ही पेशाब करते समय जलन या दर्द भी महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

किडनी इन्फेक्शन

किडनी में इन्फेक्शन के कारण भी पेशाब रुक-रुक कर आ सकता है। इसकी वजह से पेशाब करते समय दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

प्रोस्टेट इन्फेक्शन

प्रोस्टेट में इन्फेक्शन के कारण भी पेशाब रुक-रुक कर आने की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में पुरुषों को बार-बार पेशाब आना, पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर खाली न होना और पेशाब की धार धीमी होना जैसी समस्याएं भी होती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डायबिटीज

शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने के कारण भी पेशाब रुक-रुक कर आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, डायबिटीज होने पर शरीर अतिरिक्त शुगर (ग्लूकोज) को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने की कोशिश करता है, जिससे बार-बार या फिर रुक-रुक कर पेशाब आता है।

तंत्रिका तंत्र की समस्याएं

रीढ़ की हड्डी, दिमाग या तंत्रिकाओं से संबंधित कोई समस्या मूत्राशय के नियंत्रण को प्रभावित कर सकती है, जिससे रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

रुक-रुक कर पेशाब आने के लक्षण - Intermittent Urination Symptoms In Hindi

  • पेशाब करने में कठिनाई
  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब करने के बाद भी पेशाब आना
  • पेशाब करते समय दर्द होना
  • पेशाब लीक होना
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द

रुक-रुक कर पेशाब आने का घरेलू इलाज - Intermittent Urination Home Remedies In Hindi

  • पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
  • नियमित रूप से रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • संतरा, मौसमी, कीवी और आंवला जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।
  • अगर रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने ताकि आपका समय पर इलाज हो सके।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source