... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017 11:36 AM IST
दिल्ली में होनेवाला स्मॉग उसके नजदीकी विभागों में जैसे फरिदाबाद, नॉयडा, गाजियाबाद और गुरूग्राम में डर फैल रहा है। यहां तक राजनीतिक नेताएं और अधिकारीगण स्मॉग को लेकर जिम्मेदार ठहराने का खेल खेल रहे हैं। अस्पताल में सांस के तकलीफ को लेकर मरिजों की भीड़ बढ़ती जा रही है हो रहे है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्रीजी ने इसको ट्विटर पर इमरजेंसी घोषित किया है। यातायात संबंधी परेशानियां हो रही है और हाई वे पर दुर्घटना बढ़ते जा रहे है, कंस्ट्रक्शन बंद रखे हुए है और ट्रक्स को दिल्ली में आने पर रोक लगाई गई है।
दिल्ली, शालिमार बाघ फोर्टिस अस्पताल के डॉ. विकास मौर्या के अनुसार स्मॉग की वजह से एलर्जी, फेफड़ों की इम्यूनिटी कम होने से उसकी बीमारियां बढ़ सकती है, ब्रोंकाइटिस हो सकता है, अस्थमा और सीओपीडी बढ़ने की वजह से दिल की बीमारियां बढ़ सकती है। और डिलीवरी से पहले बच्चों का जन्म होने का खतरा हो सकता है। अगर आप दिल्ली में है या ऐसे इलाके में जहां स्मॉग ज्यादा है रुजुता दिवेकर के ये घरेलू नुस्खे आजमाकर वायु प्रदूषण के होने वाले परिणाम कम कीजिये।
1.सोंठ, गुड़ और घी के लड्डू- अदरक, गुड़ और घी ये तीनों चीजें को बराबर मात्रा में लीजिये और मिक्स करके उन्हें छोटे गोल लड्डू के आकार में बनाइए | दिन की शुरुवात में और दिन की समाप्ती में एक खाएं | ज्यादा समय घर से बाहर हैं? घर आने इनको एक के बाद एक खाना भूलिये नहीं |
कैसे मदद करता हैं: एक लड्डू खाने से सूजन और बुखार दूर रहता हैं | साइनस कम करता हैं और पाचन क्रिया में मदद करता हैं |
2. गन्ना: गन्ने को चबाएं और उसके बाद उसको फेंक दें या फ्रेश जूस पीजिए | इसे दोपहर के खाने के पहले खाना बेहतर सुझाव हैं |
कैसे मदद करता हैं: गन्ना लीवर को साफ़ करता हैं और डेटॉक्स करता हैं | गन्ने से आपकी इम्युनिटी भी बढ़ती हैं | इस सर्दी के ठंडे मौसम आपको नींद आने के बजाए गन्ना खाने से आप फ्रेश और दिनभर एनर्जी से भरपूर भरे रहते हैं |
3. दूध, केसर हल्दी और भींगा सब्जा: ये नुस्खा आपको सर्दी में रातभर सुरक्षा कवच का काम करता हैं | गरम होने वाले दूध में हल्दी और केसर मिलाकर उसे उबलने दीजिये | फिर इस उबले हुए दूध को कप में लेकर उसमें 1 छोटा चम्मच भीगा हुआ सब्जा या तुलसी के बीज मिलाएं | स्वाद के लिये उसमें गुड़ मिलाए |
ये नुस्खा कैसे करता हैं मदद: केसर में छिपा तेल सर्दी में आपकी त्वचा को सूखने से और आपके बालों को टूटने से बचाता हैं | सब्जा या तुलसी के बीज इंफेक्शन, एलर्जी और ब्लोटिंग को कम करता हैं | हल्दी और दूध पुराने घाव या बीमारी को कम करता हैं और सूजन को कम करता हैं |
स्मोग के परिणामों से बचने कुछ और हेल्थ टिप्स --
1. एक्सरसाइज करना मत छोड़िए घर में ही एक्सरसाइज कीजिये |
2. ज्यादा पानी पीते रहिये |
3 स्मॉग की परिस्थितियों में विटामिन डी, विटामिन बी12 और कैरोटीन ये सप्लीमेंट्स लेना हेल्थ के लिए जरूरी हैं |
Read this in English
अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock