गुलाब की चाय है फायदेमंद ! जानें, कैसे करती है रोगों को दूर

गुलाब की चाय में विटामिन ए, बी3, सी, डी और ई मौजूद होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 8, 2018 8:25 PM IST

चाय को लेकर जब भी बात होती है तो ज्यादातर यही होता है कि चाय की पत्ती में दूध या उसके बिना बनायी जाने वाली चाय ही होगी। मगर क्या आपने कभी ऐसी चाय के बारे में जाना है जो किसी फूल से बनती हो खासकर उस फूल से जिसे हर कोई महक के रूप में पसंद करता हो। जी हम बात कर रहे है गुलाब के चाय कि यह सिर्फ चाय नहीं है यह इंसान को एक अलग तरह से फायदा पहुंचाने वाली दवा है।

गुलाब के बारे में आप ने सुना है या नहीं सुना है कहा जाता है कि जैसे गेहुं शरीर को मजबूत बनाता है वैसे ही गुलाब दिमाग को मजबूत बनाता है। तो आइए जानते है गुलाब की चाय से इंसान की सेहत पर क्या-क्या असर पड़ता है।

कैसे बनाए गुलाब के फूलों की चाय

सबसे पहले आप एक या दो गुलाब के फूल ले और फिर दो कप पानी गर्म करें। अब आप पानी में गुलाब के फूल डाल दे, 10 मिनट बाद आप इस पानी को छानकर एक कप में निकाल ले। इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में दो से तीन टाइम अगर गुलाब के फूलों की चाय पीएंगे तो आपका वजन कम होता चला जाएगा। साथ ही आपकी स्कीन भी चमकने लगेगी।

गुलाब की चाय के फायदे

गुलाब की चाय में विटामिन ए, बी3, सी, डी और ई मौजूद होता है.ये चाय हमारी स्किन को यंग और शाइनी बनाती है.इसे पीने से हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं.अगर आपके गले में खराश हो गयी है तो गुलाब की चाय का सेवन करे.गुलाब की चाय विटामिन सी का अच्छा स्रोत होतीहै.ये हमारे शरीर की रोग प्रतीरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है.

विटामिन सी का अच्छा स्रोत

गुलाब की पत्तियों की चाय विटामिन सी की अच्छी स्रोत होती है। विटामिन सी आपके शरीर के लिए एक जरुरी एंटी-ऑक्सीडेंट के रुप में कार्य करता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखते हैं। अगर आपको कोल्ड और फ्लू की समस्या हो गई है तो गुलाब की पत्तियों की चाय काफी बेहतर ड्रिंक होगी जिसका सेवन करके आप राहत पा सकते हैं।

एंटी-ऑक्सीडेंट होता है भरपूर 

गुलाब की पत्तियों की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है। इसमें विटामिन सी ही केवल एक एंटी ऑक्सीडेंट नहीं होता है बल्कि इस चाय में पॉलिफेनोल एंटीऑक्सिडेंट, एंथोकायनिन, एलागिक एसिड और क्वरेटिन भी होता है। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली हानि से बचाने में मदद करते हैं।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.