Rose Health Benefits : कामोत्तेजना बढ़ाए, वजन घटाए गुलाब का फूल, ये भी हैं फायदे

गुलाब के फूल का शरीर पर सकारात्मक असर होता है। तनाव ग्रस्त लोगों के लिए गुलाब का फूल नेचुरल दवा की तरह काम आ सकता है। जानें, गुलाब के फूल से होने वाले कुछ फायदों के (Rose Health Benefits) बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 12, 2020 7:41 PM IST

फूलों में गुलाब के फूल को सबसे ज्यादा लोग पसंद करते हैं, इसके इस्तेमाल करते हैं। गुलाब का फूल सौंदर्य निखारने के काम तो आता ही है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आपकी कई सेहत से संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती हैं? जी हां, इस खुशबूदार फूल का शरीर पर सकारात्मक असर होता है। तनाव ग्रस्त लोगों के लिए गुलाब का फूल नेचुरल दवा की तरह काम आ सकता है। जानें, गुलाब के फूल से होने वाले कुछ फायदों के (Rose Health Benefits) बारे में...

वजन घटाए (Rose reduces weight) 

गुलाब की पंखुड़ियों (Health Benefits of rose flower) में मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करते हैं, जिससे मोटापा घटता है। यदि आपको बार-बार भूख लगती है, तो गुलाब की पंखुड़ियों को खाने से भूख कंट्रोल होती है। इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।

Barley Benefits : वजन कम करने के साथ सेक्सुअल समस्याओं को भी दूर करे जौ, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

कामोत्तेजना बढ़ाए (Rose boost sexual health)

जब भी कोई पहली बार अपने प्यार का इजहार करता है, तो गुलाब का फूल देकर ही करता है। इतना ही नहीं यह फूल एक प्राकृतिक कामोत्तेजक भी है। इससे मूड बेहतर होता है। रोमांस करने का मजा दोगुना होता है। एक-दूसरों के दिलों में प्यार का अहसास भरता है। गुलाब शरीर के दो आवश्यक दोषों, जो दिल, नर्वस सिस्टम और मन को कंट्रोल करते हैं, को सक्रिय करता है। जब ये सक्रिय हो जाते हैं, तो व्यक्ति के अंदर उत्तेजना, कामोत्तेजना और प्यार का अहसास काफी हद तक बढ़ जाता है। इंसान सेक्सुअली एक्टिव हो जाता है।

गेंदे के फूल से करें इन बीमारियों का इलाज

तनाव से दिलाए छुटकारा (Stress) 

यदि आपको थकान, अवसाद और तनाव की समस्या से नींद नहीं आती है, तो अपने बिस्तर पर कुछ गुलाब के फूल रखें। गुलाब की खुशबू इन सभी मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। एक अध्ययन के अनुसार, गुलाब की एसेंस को सूंघने से मन शांत होता है।

Scalp Care Tips : सिर की खुजली दूर करे गेंदे का फूल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

पाइल्स का करे इलाज (Piles problem) 

पाइल्स यानी बवासीर से पीड़ित हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालते हैं। पाचन क्रिया दुरुस्त करते हैं। बवासीर के दौरान खून आना और दर्द की समस्या भी ठीक होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source