Room Heater Side Effects: सर्दियों में रूम हीटर के अधिक इस्तेमाल से होने वाले सेहत को नुकसान

यदि आपको भी ठंड के मौसम में रूम हीटर ऑन करके बैठने में मजा आता है, तो इससे सेहत पर होने वाले कुछ दुष्प्रभावों को भी जरूर जान लें (Room Heater Side Effects)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 16, 2020 9:14 AM IST

Room Heater Side Effects in Hindi: जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करने लगते हैं।ठंड के दिनों में गांव या छोटे शहरों में तो लोग अंगीठी (आग तापना) जलाते हैं, लेकिन बड़े शहरों में घरों में लोग आग कैसे जलाएं, तो इसलिए रूम हीटर, ब्लोअर का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। अब रूम हीटर जला रहे हैं, तो घर, कमरे के सारे दरवाजे, खिड़कियों को भी बंद करना होगा। लेकिन, बंद कमरे में रूम हीटर (Room Heater) ऑन करके पड़े रहना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, रूम हीटर से निकलने वाली मोनोऑक्साइड सेहत के लिए हानिकारक होती है। यदि आपको भी ठंड के मौसम में रूम हीटर ऑन करके बैठने में मजा आता है, तो इससे सेहत पर होने वाले कुछ दुष्प्रभावों को भी जरूर जान लें (Room Heater ke Nuksan)...

आंखों में जलन की समस्या

इलेक्ट्रॉनिक हीटर न सिर्फ कमरे की हवा को शुष्क कर देता है बल्कि आंखों की नमी भी छीन लेता है जिससे ड्राई आई की समस्या हो जाती है। घर के कई हिस्सों में पानी भरकर रखें। ऐसा करने से घर की हवा में नमी बनी रहेगी। कमरे के अंदर की हवा एकदम शुष्क नहीं होगी।

त्वचा हो सकती है रूखी-बेजान

हवा में नमी होना आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है पर जब यह नमी हीटर द्वारा चुरा ली जाती है तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। स्किन ड्राई होने लगती है जिससे जल्दी रैशेज पड़ने लगते हैं। स्किन में नमी बरकरार रखने के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते रहें। भरपूर मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें।

सांस लेने में परेशानी

शुष्क हवा में सांस लेने से सांस संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए यह और भी समस्याएं पैदा कर सकता है। नाक की झिल्ली सूखकर खून निकलने की समस्या भी हो सकती है।

रूम हीटर यूज करते समय बरतें सावधानी 

थोड़ी-थोड़ी देर में गर्म पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी या सूप लेते रहें। इससे गले में नमी बरकरार रहेगी। कम देर के लिए रूम हीटर को जलाएं, रूम गर्म होने पर खिड़की दरवाजों को खोल दें। सावधान रहें और अपना चेकअप लगातार करवाते रहें।

ये हीटर होते हैं बेस्ट

ऑयल हीटर को बेस्ट माना गया है। यह रूम भी गर्म करता है साथ ही सेहत पर भी इसका कोई साइड एफेक्ट नहीं होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह दूसरे हीटर की तुलना में वातावरण से कम ऑक्सिजन लेते हैं। इसी वजह से इस हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड का संचार भी कम होता है। यह गैस सबसे घातक होती है।