
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : April 25, 2026 8:59 AM IST
Medically Verified By: Dr. Vivek Mahajan
मेरे सिर में खाना खाने के बाद अक्सर दर्द रहता है, मैं क्या करूं- बताओ सीरी... सीरी का जवाब- एक कप अदरक वाली चाय पी लीजिए, आप चाहें तो सिर पर बाम लगा सकते हैं और इससे भी सिर के दर्द से आराम न मिले तो आप बर्फ की पट्टी का सेंक कर सकते हैं।
आज के डिजिटल दौर में लोग अपनी छोटी-छोटी हेल्थ प्रॉब्लम का सॉल्यूशन जानने के लिए AI टूल पर भरोसा करते हैं। हल्का बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द या त्वचा की समस्या जैसी छोटी-मोटी बीमारियों के लिए लोग डॉक्टर के पास जाने की बजाय AI से पूछकर घरेलू नुस्खे अपनाने लगे हैं। लेकिन क्या यह तरीका सुरक्षित है? क्या हर बीमारी में घरेलू उपाय सही साबित होते हैं? क्या AI से पूछकर किसी मरीज का इलाज करना सही होता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब डॉ. विवेक महाजन से।
हमारे साथ खास बातचीत के दौरान डॉ. विवेक महाजन ने कहा- आज के दौर में हर किसी के पास मोबाइल फोन और इंटरनेट मौजूद है। ये ऐसे डिवाइस में मौजूद हैं, जहां पर आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर बैठे-बैठे ही एक क्लिक पर अपनी हेल्थ से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर के पास जाने का समय और खर्च बच जाता है। भारत में आज भी दवाओं से ज्यादा बीमारियों में घरेलू नुस्खों भरोसा किया जाता है। ऐसे में लोग AI से पूछकर दवाओं का सेवन कररहे हैं।
नहीं, डॉ. विवेक महाजन बताते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों की मदद करने के लिए बनाई गई है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप इस टूल का इस्तेमाल करके बीमारियों का इलाज घर पर ही करने लग जाएं। AI टूल के इस्तेमाल से बीमारियों का इलाज करने से बीमारी की स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो सकती है।
डॉक्टर ने आगे कहा- "AI का इस्तेमाल करके बीमारियों का इलाज करने के बाद जब मरीज हमारे पास आते हैं, तो उनकी बीमारी 2 या 3 स्टेज पर पहुंच चुकी होती है। ऐसे में मरीज को न सिर्फ खुद ज्यादा तकलीफ होती है, बल्कि इलाज कहीं ज्यादा महंगा होता है। ध्यान से सोचिए तो आपको पता चलेगा कि AI सिर्फ एक टूल है। यह कोई डॉक्टर नहीं है, जो आपकी कब्ज, सांस, आंखों का रंग देखकर बीमारी के बारे में जानकारी देगा। AI आपको यही बताएगा जो जानकारी आप उससे मांगेंगे।"
नहीं, AI टूल है, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है। यह आपको लक्षण समझने, प्राथमिक देखभाल करने और सही समय पर डॉक्टर के पास जाने के लिए प्रेरित कर सकता है। लेकिन इसे डॉक्टर का विकल्प मानना खतरनाक हो सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।