
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : September 21, 2025 8:07 AM IST
Risks of using ai and chatgpt for medical treatment : तकनीक ने हमारी जिंदगी को आसान कर दिया है। आज एक क्लिक पर लक्षणों के आधार पर बीमारी की जानकारी और दवाएं मौजूद हैं। चैटजीबीटी और अन्य AI मॉडल भी इस बात में मदद कर रहे हैं कि आम आदमी को सामान्य स्वास्थ्य जानकारी बिना किसी परेशानी के चंद मिनटों में मिल सके। लेकिन AI से अपना इलाज करना” (यानी बिना डॉक्टर की सलाह के सिर्फ AI के सुझावों पर भरोसा करना) खतरों से खाली नहीं है। दिल्ली के जनरल फिजिशियन और एमबीबीएस डॉ. सुरिंदर कुमार का कहना है कि AI और Chatgpt टूल का इस्तेमाल करके खुद का इलाज करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं
डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, AI मॉडल आमतौर पर डेटा और पूर्व उदाहरणों (historical data) पर आधारित होते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपनी परेशानी इन मॉडल पर डालकर इलाज करने की कोशिश करता है, तो AI किसी गंभीर बीमारी को हल्के लक्षण समझ सकता है, या उल्टा हल्के मामलों को ज्यादा गंभीर बता सकता है। इससे गलत इलाज हो सकता है।
कुछ लक्षण या संकेत (symptoms/signs) ऐसे होते हैं जो काफी दुर्लभ होते हैं। जिन्हें केवल डॉक्टर या मेडिकल एक्सपर्ट की पहचान सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति AI से सलाह ले और उसी के भरोसे डॉक्टर से इलाज न करवाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। AI के जरिए इलाज करने से गंभीर बीमारी की पहचान में देरी हो सकती है।
डॉ. सुरिंदर कुमार की मानें, तो क्लीनिक फैक्ट्स के जरिए डॉक्टर से बीमारी का इलाज करवाना एक अलग बात होती है। डॉक्टर आपके पास होते हैं, आपके दिमाग में क्या चल रहा है, इलाज या दवा से आप घबराए हुए हो तो नहीं है, जैसे कई पहलुओं को जानने की कोशिश करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ AI भावनात्मक स्थिति नहीं समझ पाता जैसे डर, आशंका, आशा, विश्वास जैसे पहलूओं को नहीं देख पाता है।
AI कुछ मामलों में ऐसी दवाओं का सुझाव भी दे सकता है, जो मरीज के लिए उपयुक्त न हों। इससे आपकी पुरानी बीमारी और एलर्जी से रिएक्शन देखने को मिल सकता है। डॉक्टर के अनुसार, AI सुझाव के अनुसार कोई जड़ी बूटी या ओवर द काउंटर दवा लेने से एलर्जी और विभिन्न प्रकार के साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
ऊपर बताए गए बिंदुओं को जानने के बाद हम ये कह सकते हैं कि AI या किसी भी अन्य ऐप्स के जरिए खुद का इलाज करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य ऐसा करता है, तो सावधान हो जाइए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।