
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : October 28, 2025 9:31 AM IST
Vitamin D
Symptoms of Too Much vitamin d : विटामिन डी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए बहुत जरूरी होता है। यदि शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। आजकल सोशल मीडिया पर हर जगह विटामिन डी की बात हो रही है। हालांकि, यहां यह जानने वाली बात है कि क्या विटामिन डी सप्लीमेंट्स कोई भी ले सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर किसी भी चीज का प्रचार देखने के बाद लोग उससे प्रभावित होकर उसे लेना शुरू कर देते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बिना किसी जांच के विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेना कितना नुकसानदायक हो सकता है।
इस बात में तो कोई शक नहीं है कि आजकल लोग धूप में कम ही निकलते हैं, वहीं ज्यादातर लोग दूध भी नहीं पी पाते हैं और जो लोग दूध पीते हैं, वह भी शुद्ध नहीं होता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी हो सकती है। हालांकि, बिना किसी जांच के विटामिन डी की गोलियां या फिर कैप्सूल्स लेना सही नहीं होता है। दरअसल, ज्यादा मात्रा में विटामिन डी कंज्यूम करने से शरीर में कैल्शियम बढ़ सकता है, जो किडनी और धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में ज्यादा कैल्शियम का होना पथरी बनने का कारण भी बन सकता है। ऐसे में बिना कैल्शियम का लेवल जांचे विटामिन डी नहीं लेना चाहिए।
यदि आप भी विटामिन डी कंज्यूम करना चाहते हैं, तो इसके लिए सही तरीका जानना बहुत जरूरी है। ताकि किसी तरह का कोई नुकसान या फिर साइड इफेक्ट न हो। आइए आपको बताते हैं।
विटामिन डी के साथ लें ये सप्लीमेंट्स - यदि विटामिन डी के किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स से बचना है, तो इसके साथ मैग्नीशियम और विटामिन K2 लेना जरूरी है। इससे कैल्शियम धमनियों में जमा नहीं होता है।
जांच करवानी है जरूरी - विटामिन डी को लेने से पहले अपना ब्लड टेस्ट करवाना जरूरी है, ताकि आपको यह पता चल सके कि आपकी बॉडी को विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की जरूरत है या फिर नहीं।
विटामिन डी की सही मात्रा - विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से पहले अपनी बॉडी की जरूरत को समझते हुए सही मात्रा में ही विटामिन डी लेना चाहिए। दरअसल, सप्लीमेंट्स की ओवरडोज नुकासन दे सकती है। ऐसे में विटामिन डी की सही मात्रा लेना जरूरी है।
डॉक्टर से लें सलाह - आजकल लोग बिना किसी एक्सपर्ट एडवाइज के सिर्फ सोशल मीडिया से इंस्पायर होकर विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर आप इस सप्लीमेंट को लेना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।