किडनी स्टोन निकलने का बाद फिर से होने का कितना खतरा रहता है? डॉक्टर से जानिए

गुर्दे की पथरी एक बार निकलवाने के बाद इसके फिर से होने का खतरा कितना होता है और क्या इससे बचाव करने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। इस लेख में हम एक्सपर्ट्स से इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 30, 2026 4:55 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Varun Mittal

गुर्दे में पथरी होना आजकल लोगों में कोई बड़ी बात नहीं रही है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो चुका है कि किडनी स्टोन एक आम समस्या बन चुकी है। किडनी स्टोन के अलग-अलग तरह के इलाज भी हैं, जिनमें दवाओं से लेकर सर्जरी आदि शामिल हैं। किडनी स्टोन निकालने के ट्रीटमेंट तो हैं, लेकिन किडनी स्टोन को फिर से होने से रोकने के लिए अभी तक कोई इलाज या दवा नहीं बनी है। सरल शब्दों में कहें तो अगर आपने किडनी स्टोन का इलाज करा लिया है और अब ठीक हैं, लेकिन इसके बाद यह गारंटी नहीं है कि आपको दोबारा से किडनी स्टोन नहीं होगा। इसलिए हम इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि अगर आपने एक बार किडनी स्टोन का इलाज करा लिया है, तो फिर से आपको किडनी स्टोन होने का कितना खतरा है।

जी हां, यह जोखिम काफी आम है। जिन लोगों को एक बार किडनी स्टोन हो चुका है, उनमें अगले 5 साल के भीतर दोबारा पथरी बनने की संभावना लगभग 30 से 50 फीसदी तक हो सकती है। अगर सही सावधानी न बरती जाए, तो यह खतरा और भी बढ़ सकता है।Dr. Varun Mittal, Head - Kidney Transplant & Associate Chief - Uro-Oncology & Robotic Surgery (Unit I)

फिर से किडनी स्टोन होने का खतरा क्यों रहता है

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि पहली बार गुर्दे में पथरी होने और दूसरी बार गुर्दे में पथरी होने में काफी अंतर है, क्योंकि दूसरी बार में खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। डॉ. वरुण मित्तल ने बताया कि गुर्दे में पथरी दोबारा बनने का कारण प्रमुख रूप से तो यह है कि पहली बार जब किडनी स्टोन का इलाज करके उसे निकाला जाता है, तो किडनी के अंदर कई बार छोटी-छोटी क्रिस्टल्स रह सकती हैं, जो बाद में बड़े स्टोन बन जाती हैं।

इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और खानपान भी फिर से किडनी स्टोन बनने का एक मुख्य कारणों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब किडनी स्टोन की समस्या खत्म होती है, तो कुछ समय बाद फिर खराब लाइफस्टाइल में ही आराम ढूंढ लेते हैं जैसे कि कम पानी पीने की आदत।

गुर्दे की पथरी पहली बार हो या दूसरी बार, कम पानी पीने की आदत इसका एक बड़ा कारण हो सकती है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो यूरिन ज्यादा कंसन्ट्रेटेड हो जाता है, जिससे मिनरल्स जमा होकर स्टोन बनने लग सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ आदतें हो सकती हैं जो अक्सर फिर से किडनी में पथरी बनने का कारण बन सकती हैं जैसे -

  • ज्यादा नमक खाने की आदत
  • डाइट में ज्यादा प्रोटीन लेना
  • ज्यादा पालक जैसी चीजें खाना जिनमें ऑक्सलेट होता है
  • चाय, कॉफी या चॉकलेट का ज्यादा सेवन
  • शराब या बीयर पीने की आदत

जेनेटिक कंडीशन्स के कारण पथरी होना

जेनेटिक कंडीशन का मतलब है कि अगर आपके परिवार में किसी को किडनी में पथरी है या पहले हो चुकी है, जैसे माता-पिता या सगे भाई-बहन तो आपके लिए भी पहली या दूसरी बार किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि हम खतरा बढ़ने की बात कर रहे हैं। उदाहरण के लिए अगर आपके परिवार में पहले किसी को पथरी हुई है, लेकिन आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट का ध्यान रखते हैं, तो हो सकता है आपको यह समस्या न हो।

किडनी स्टोन से बचाव का तरीका

आपके लिए किडनी स्टोन का खतरा पहली बार हो या दूसरी बार, इनसे बचाव के तरीके एक ही हैं। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप किडनी स्टोन होने के खतरे को कम कर सकते हैं जैसे -

  • रोजाना कम से कम 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए, ताकि यूरिन साफ और पतला रहे।
  • संतुलित आहार लें, नमक और जंक फूड कम करें और जरूरत से ज्यादा सप्लीमेंट्स लेने से बचें।
  • शराब या बीयर आदि का सेवन न करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी पैदा करती हैं
  • ज्यादा मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन या फिर कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन भी न करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की आदत डालें

हालांकि, जिन लोगों को पहले एक बार किडनी स्टोन हो चुका है, तो उन्हें हम कुछ खास सलाह जरूर देना चाहेंगे कि वे समय-समय पर जांच जरूरत कराते रहें और किडनी में दर्द होना आदि लक्षणों को इग्नोर न करें। ऐसा करके किडनी स्टोन को शुरुआती स्टेज में ही कंट्रोल किया जा सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ फिर से किडनी स्टोन होने के कारण और उससे बचाव से जुड़ी जानकारी देना है। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी किडनी का इस्तेमाल स्टोन या फिर किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

गुर्दे में पथरी कैसे होती है

जब पेशाब में मिनरल्स व अन्य विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो किडनी में ये चीजें एक हिस्से में जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे एक क्रिस्टल या पथरी का रूप ले लेते हैं। ऐसा आमतौर पर खराब जीवनशैली, खराब खानपान और कम पानी पीने की आदत के कारण होता है।

गुर्दे में पथरी होने के लक्षण क्या हैं

पसलियों के नीचे एक हिस्से में दर्द होना, बार-बार पेशाब आना, पेशाब से बदबू आना, पेशाब में खून आना, बार-बार उल्टी जैसा मन होना और बुखार आदि।

किडनी डैमेज के लक्षण क्या हैं?

किडनी डैमेज की स्थिति में शरीर में सूजन, थकान, पेशाब में झाग आने और स्किन से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.