Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज में किडनी डिज़िज़ेज़ का रिस्क है दोगुना, ऐसे रख सकते हैं डायबिटिक्स अपनी किडनी को हेल्दी

डायबिटीज में सावधानियां बरतने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय से डायग्नोसिस, दवाइयों और लाइफस्टाइल से जुड़े  बदलावों की मदद से किडनी की समस्याओं को मैनेज किया जा सकता है।(Risk of kidney disease in Diabetes)

डायबिटीज में किडनी डिज़िज़ेज़ का रिस्क है दोगुना, ऐसे रख सकते हैं डायबिटिक्स अपनी किडनी को हेल्दी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 6, 2022 8:06 PM IST

Risk of kidney disease in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों में किडनी की बीमारियों का रिस्क काफी अधिक बताया जाता है। इसके अलावा डायबिटीज के अधिकांश मरीजों में हाइपरटेंशन (Hypertension and diabetes) या हाई ब्लड प्रेशर लेवल का खतरा भी बहुत ज़्यादा बताया जाता है।  ऐसे में हाइपरटेंशन के चलते किडनी की बीमारी की आशंका बढ़ती जाती है। (risk factor for diabetic kidney disease) दरअसल, हाइपरटेंशन से किडनी को सही तरीके से काम करने में रूकावट आती है और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। डायबिटीज में सावधानियां बरतने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम किया जा सकता है। समय से डायग्नोसिस, दवाइयों और लाइफस्टाइल से जुड़े  बदलावों की मदद से किडनी की समस्याओं को मैनेज किया जा सकता है।(Risk of kidney disease in Diabetes In Hindi)

डायबिटीज और हाइपरटेंशन में किडनी रोगों का खतरा कितना

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अन्य क्रोनिक बीमारियों की तरह किडनी की बीमारियों (kidney disease) में शुरूआत में बहुत कम लक्षण दिखायी देते हैं।  आंकड़ों के अनुसार, भारत में किडनी की बीमारियों का रिस्क 10 फीसदी तक है लेकिन, इस बीमारी और इसे जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। इसी तरह बहुत से लोगों को किडनी डिजिज के लक्षण दिखायी नहीं देते पर, समय पर इस बीमारी की पहचान हो जाने से इसे गम्भीर होने से रोका जा सकता है।

किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है।किडनी शरीर में अटके वेस्ट और विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। यह बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने का काम करती हैं और हेल्दी किडनी खून को साफ करने में मदद करता है।  डायबिटीज के मरीजों में किडनी रोगों का खतरा जहां अधिक होता है ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना भी महत्वपूर्ण है। किडनी को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ उपाय इस प्रकार हैं:-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

किडनी को हेल्दी रखने के आसान उपाय

  • हेल्दी वेट मैनेज करें। अगर आपका वजन अधिक है तो उसे कम करने के प्रयास करें और वजन को नियंत्रित करें।
  • हेल्दी डाइट अपनाएं और अपनी हेल्थ कंडीशन के अनुसार डाइट में बदलाव करें।
  • स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन ना करें।
  • एक्सरसाइज करें और एक्टिव रहें।
  • ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को नियंत्रण में रखने के प्रयास करें।
  • अपने ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखनेके प्रयास करें।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)