25 की उम्र होते ही इन 5 बीमारियों के होने का बढ़ जाता है खतरा, इग्नोर न करें ये लक्षण

Health after 25: उम्र के साथ-साथ शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं, शरीर कमजोर पड़ने लगता है और कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस लेख में जानें 25 साल की उम्र के बाद किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : December 20, 2024 7:31 AM IST

Health issues after the age of 25: जब आपकी उम्र 25 से ज्यादा हो जाता है, तो उसके बाद शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इस उम्र में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या बढ़ सकती है। हार्मोनल बदलाव, खासकर महिलाओं में त्वचा की गुणवत्ता, बालों की स्थिति और मूड स्विंग्स में बदलाव ला सकते हैं। हड्डियां और जोड़ों भी कमजोर होने लगते हैं, जिससे दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि 25 साल की उम्र में शरीर में कई बदलाव आना शुरू होते हैं और साथ ही कुछ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर समय रहते इन लक्षणों को न पहचाना जाए, तो ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं। यहां 25 की उम्र होते ही बढ़ने वाले 5 प्रमुख स्वास्थ्य खतरे और उनके लक्षण दिए गए हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. हृदय रोग (Heart disease)

25 साल की उम्र में खराब जीवनशैली, अस्वस्थ आहार और बढ़ता तनाव हृदय रोगों का कारण बन सकते हैं। जिसके मुख्य रूप से कई लक्षण नजर आते हैं जैसे- सीने में दबाव, सांस में कठिनाई, घबराहट और अचानक थकान महसूस होना। अगर ये लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2. डायबिटीज (Diabetes)

अब के दौर में युवाओं में शुगर की समस्या बढ़ती जा रही है, खासकर जो अस्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधि में कमी रखते हैं। 25 की उम्र के बाद जब यह समस्या बढ़ने लगती है तो मुख्य रूप से कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं जैसे- अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और वजन का असामान्य रूप से बढ़ना या घटना।

3. हड्डियों व जोड़ों के रोग (Bone and joint disease)

क्योंकि आपकी उम्र बढ़ रही होती है तो ऐसे में आपका शरीर धीरे-धीरे अपना शारीरिक शक्ति खोने लगता है। इस उम्र में हड्डियां और जोड़ों कमजोर होने लगते हैं, विशेष रूप से महिलाओं में कैल्शियम की कमी हो सकती है। जिस कारण मुख्य रूप से जोड़ों में दर्द, खड़े होने या बैठने में परेशानी और हड्डियों में कमजोरी का एहसास होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।

4. मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं (Mental health issues)

25 साल की उम्र के बाद आप नए रिश्तों से जुड़ जाते हैं। इस कारण जीवन के तनाव, करियर की जिम्मेदारियां और रिश्तों की जटिलताएं मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं। इस कारण कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं जैसे- लगातार चिंता, अवसाद, नींद में कमी और किसी भी काम में रुचि की कमी।

5. आंखों की समस्या (Eye related problems)

25 की उम्र के बाद आंखों में कई समस्याएं शुरू हो सकती हैं, जैसे दृष्टि धुंधली होना, आंखों में सूजन या जलन। इसकी वजह से पलकें भारी महसूस हो सकती हैं और रात के समय दृष्टि में कमी आ सकती है। समय पर आंखों का चेकअप जरूरी है, ताकि ये समस्याएं बढ़ने से पहले इलाज किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source