
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 6, 2025 12:58 PM IST
Risk of Dementia in Heart Problems: हमारे स्वास्थ्य पर उम्र का अच्छा और बुरा दोनो असर पड़ते हैं, लेकिन अलग-अलग समय पर। जब कोई व्यक्ति धीरे-धीरे बचपन से वयस्क हो रहा होता है, तो उसकी इम्यूनिटी मजबूत होती रहती है, मसल्स बनते हैं, हड्डियां मजबूत होती हैं। वहीं जब वयस्क के बाद बुजुर्ग अवस्था की तरफ धीरे-धीरे जा रहा होता है, तो आंखों की रोशनी कमजोर पड़ना, जल्दी थकान होना और शरीर के अंदरूनी अंग धीरे-धीरे कमजोर होने लगना। लेकिन कई बार ये समस्याएं समय से पहले ही होने लगती हैं, यानी आप समय से पहले ही बूढ़े होने लगते हैं। हाल ही एक स्टडी की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया कि अघर समय रहते हार्ट का ध्यान न रखा जाए तो डिमेंशिया होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) ने यूरोपियन हार्ट जर्नल पब्लिश किया जिसमें यह रिपोर्ट भी दी गई कि अगर जवानी के बाद यानी अधेड़ उम्र में अगर हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा गया तो उन लोगों में डिमेंशिया होने का खतरा काफी बढ़ सकता है। 40 से 60 की उम्र में हार्ट से जुड़ी किसी छोटी सी प्रॉब्लम का असर भी कहीं न कहीं हार्ट पर पड़ता ही है। इसलिए हृदय रोग के लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।
रिसर्च के दौरान पाया गया कि जिन लोगों में ट्रोपोनिन लेवल ज्यादा होता है, उन लोगों में बाद में डिमेंशिया होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। हार्ट मसल्स डैमेज के लिए ट्रोपोनिन एक मार्कर की तरह काम करता है, यानि इसका मतलब हुआ है कि जब हार्ट ठीक से काम नहीं कर पा रहा होता है या फिर हार्ट से जुड़ी किसी तरह की समस्या होती है तो ट्रोपोनिन लेवल बढ़ता है।
इसके अलावा सीधे तरीके से भी हार्ट हैल्थ का असर ब्रेन पर पड़ता ही है, क्योंकि अगर किसी कारण से हार्ट ठीक से ब्लड पंप नहीं कर पा रहा है तो इसका मतलब ब्रेन को भी पर्याप्त मात्रा में खून नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति के कारण भी कई बार ब्रेन ठीक से फंक्शन नहीं कर पाता है और डिमेंशिया जैसी समस्याएं होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
इस रिसर्च से मिली जानकारी के अनुसार यह तो जरूरी है कि जवानी के बाद खासतौर पर हार्ट से स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ-साथ अन्य कई बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। धूम्रपान, शराब या अगर आप कोई भी नशा करता हैं, तो उसे तुरंत छोड़ दें, जो आपके लिए सबसे पहले स्टेप होगा। इसके साथ-साथ डाइट को अच्छा बनाएं जिसमें सब्जियों, फलों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। खुद को फिजिकली एक्टिव रखें रोजाना नियमित रूप से थोड़ा-थोड़ा व्यायाम करते रहें।
अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी आपको नियमित रूप से सही डाइट लेने की जरूरत है और फिजिकली एक्टिव रखने की जरूरत है। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है या पहले हो चुकी है तो उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर से चेक-अप कराते रहना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।