Risk of Coronavirus: सावधान! बार-बार ना छूएं अपना चेहरा, बढ़ सकता है कोरोना वायरस का खतरा

Risk of Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। इस वायरस ने अबतक 162 देशों में कोहराम मचा दिया है। जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस (Coronavirus) के अबतक 1 लाख 82 हजार 547 केस सामने आ चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 18, 2020 10:26 AM IST

Risk of Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। इस वायरस ने अबतक 162 देशों में कोहराम मचा दिया है। जारी किए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस (Coronavirus) के अबतक 1 लाख 82 हजार 547 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, इससे करीब 7 हजार 174 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सरकार और विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा ( WHO Instruction) लगातार कई एडवाइजरी जारी कर रही है। इसके साथ-साथ लोगों को इससे सावधानी (Risk of Coronavirus) बरतनें की भी अपील कर रही है। वर्ल्ड हेल्छ ऑर्गनाइजेशन ( WHO Instruction) सभी लोगों को इससे बचने के साफ सफाई की सलाह दे रही है।

इसके साथ ही बाहर जाते समय मास्क जरूर लगाएं इसकी अपील की जा रही है। इतनी ही नहीं कोरोना वायरस से बचने के लिए बार-बार हाथ धोने, खांसते छींकते समय हाथ की जगह रुमाल रखने की भी सलाह दे रही है। क्योंकि हाथ पर छींकने से वायरस (Risk of Coronavirus) हमारे हाथ पर ही रह जाते हैं।

इसलिए WHO द्वारा हाथ का विशेष ख्याल रखने की अपील की जा रही है। अगर आप ऐसे लोगों में से हैं, जो अपने चेहरे को बार-बार छूता है, तो आज से ही सावधानी बरतें। क्योंकिं इससे कोरोना वायरस की संभावना काफी अधिक होती है। रिसर्च में पाया गया है कि भारत के अधिकतर लोग एक घंटे में करीब 16 बार अपना चेहरा छूते हैं।

वहीं, ऑस्ट्रलिया में हर घंटे 23 बार लोग अपना चेहरा छूते हैं। इन सभी में चौंकाने वाली बात ये है कि जो डॉक्टर्स या फिर विशेषज्ञ चेहरा ना छूने की सलाह या फिर साफ रहने की सलाह देते हैं, वे खुद भी दो घंटे में करीब 16 बार अपने फेस छूते हैं।

Coronavirus Latest News: ईरान में 250 भारतीय कोरोना पॉजिटिव, भारत में हुई संख्या 137

अगर आपकी आदत भी ऐसी है, तो आज ही अपनी ये आदत बदल लें। क्योंकि आपकी ये आदत बैक्टीरिया के फैलने की संभावना को बढ़ाता है। क्योंकि जब भी हम छींकते हैं या खांसते हैं, तो सबसे ज्यादा हाथों का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं गंदे हाथों से जब हम अपना चेहरा या नाक छूते हैं, तो हाथों में मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर में जाता है।

इस आदत से इंफेक्शन का खतरा और वायरस फैलने का (Risk of Coronavirus) खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ऐसी आदतें आप आज ही बदल लें। ये आदत सिर्फ कोरोना वायरस को ही नहीं फैलाता बल्कि इससे कई अन्य बीमारियां फैलने की भी संभावना होती है।

चेहरे को बार-बार छूने की आदत छुड़ाने के टिप्स

  • अपने हाथों को ज्यादातर व्यस्त रखें।
  • हमेशा कोई ना कोई काम करते रहें, जिससे आप अपना चेहरे पर हाथ ना लगाएं।
  • फोन पर रिमाइंडर लगा क रखिए कि आपको चेहरे को नहीं छूना है।
  • हाथ में कुछ ऐसी चीजें रखिए, जिससे आपका हाथ व्यस्त रहे।

Prevention of Coronavirus: जानें रोजमर्रा की चीजों पर कबतक जिंदा रहता है कोविड-19

कोरोना वायरस से जुड़ी पढ़ें और भी खबरें 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source