Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है। खुद अनिल अग्रवाल ने ट्वीट कर बेटे के निधन की जानकारी दी है। अनिल अग्रवाल ने ट्वीट में लिखा, "आज मेरी जिंदगी का सबसे दुखद दिन है। मेरा प्यारा बेटा, अग्निवेश, हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। अमेरिका में स्कीइंग दुर्घटना के बाद, वह न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में ठीक हो रहा था। हमें लगा था कि सबसे बुरा समय बीत गया है। लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।" अनिल अग्रवाल ने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि उनके बेटे का निधन स्कीइंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से हुई है।
अब तक स्कीइंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में दिमाग की चोट या आंतरिक ब्लीडिंग के मामले सामने आते थे। लेकिन अग्निवेश अग्रवाल के निधन के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि स्कीइंग के दौरान किसी को कार्डियक अरेस्ट किन कारणों से आ सकता है? कार्डियक अरेस्ट के शुरुआती लक्षण क्या हैं? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब नोएडा के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के एचओडी और सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज रंजन (Dr. Pankaj Ranjan, HOD & Senior Consultant-Cardiology, Yatharth Hospital Noida 110) से।
डॉ. पंकज रंजन बताते हैं कि स्कीइंग (Skiing) बहुत ही फेमस विंटर सपोर्ट है। बर्फ से ढके पहाड़, तेज रफ्तार, रोमांच और ठंडी हवाएं स्कीइंग को काफी रोमांचक बनाती हैं। लेकिन पिछले 2 से 3 सालों में स्कीइंग के दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कार्डियक अरेस्ट एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें कुछ ही मिनटों में मरीज की जान जा सकती है। फिजिकल स्ट्रेस और ठंड जैसे फैक्टर इसे ट्रिगर कर सकते हैं।
स्कीइंग में जब शरीर अचानक से ठंडी हवाओं से संपर्क बनाता है, तो ब्लड प्रेशरअचानक बढ़ता है। जिससे दिल पर पड़ने वाला दबाव ज्यादा हो जाता है और ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं। इससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा दोगुना हो जाता है।
कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि जो लोग नियमित तौर पर एक्सरसाइज नहीं करते हैं या फिजिकली ज्यादा एक्टिव नहीं है, जब वो स्कीइंग जैसे हाई-इंटेंसिटी स्पोर्ट को अचानक से करते हैं, तो दिल पर पड़ने वाला दबाव ज्यादा हो जाता है। इस दौरान ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ जाती है। यही स्थिति कार्डियक अरेस्ट का सबसे बड़ा ट्रिगर बन सकती है। स्कीइंग के दौरान होने वाली दिल की बीमारियां फिजिकली रूप से कम एक्टिव लोगों ज्यादा होती है।
स्कीइंग ज्यादातर ऊंची पहाड़ी इलाकों में होती है। इन इलाकों में अक्सर ऑक्सीजन लेवल सामान्य से कम होता है। ऐसी जगहों पर जब लोग जाते हैं, तो दिल को अधिक तेजी से काम करना पड़ता है। जिससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट रिदम डिसऑर्डर और जन्मजात हार्ट समस्या
पहले से मौजूद है। स्कीइंग जैसी होने वाली फिजिकल एक्टिविटी अचानक से छुपी हुई बीमारी को ट्रिगर करती है। इससे भी कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ता है।
स्कीइंग के दौरान डर, रोमांच और शरीर की बढ़ी हुई एनर्जी से एड्रेनालिन हार्मोन तेजी से बढ़ता है। इसकी वजह से हार्ट रेट असामान्य रूप से बढ़ जाती है, ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर चला जाता है, जिसके कारण कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ना सामान्य बात है।
अक्सर देखा जाता है जिन इलाकों में स्कीइंग जैसी एक्टिविटी होती हैं। वहां पर लोग कम पानी पीते हैं, क्योंकि ठंड के कारण उन्हें प्यास कम लगती है। पानी कम पीने के कारण शरीर में सोडियम और पोटैशियम की कमी होती है। जो हार्ट बीट्स को असामान्य रूप से कम या ज्यादा कर सकती है। इसकी वजह भी स्कीइंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट का खतरा रहता है।
डॉक्टर का कहना है कि यूं तो स्कीइंग के दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आ सकता है। लेकिन कुछ लोगों में स्कीइंग में कार्डियक अरेस्ट आने का खतरा ज्यादा है। इनमें शामिल हैः
आप भी स्कीइंग के लिए जा रहे हैं तो दिल को सुरक्षित रखने के लिए नीचे बताए गए 5 उपायों को अपना सकते हैं।
स्कीइंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट का कारण सिर्फ एक फैक्टर नहीं होता, बल्कि ठंड, फिजिकल स्ट्रेस, ऊंचाई, छिपी हुई हार्ट बीमारियां और लाइफस्टाइल की कई आदतें इसका कारण बन सकती हैं। अगर आप स्कीइंग के लिए जा रहे हैं तो दिल को सुरक्षित के लिए आपको क्या करना चाहिए इस बारे में डॉक्टर से बात करें।
स्कीइंग के दौरान अगर आपको सीने में दर्द की परेशानी हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें। स्कीइंग के दौरान सीने में दर्द होने पर नीचे बताई चीजों को जरूर करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।