... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : May 23, 2022 6:39 PM IST
हड्डियों में होने लगे दुखन तो शरीर कर रहा है इस कैंसर का इशारा, जानें शरीर में दिखाई देने वाले आम बदलाव
Bone Marrow Cancer warning signs in hindi : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर बोन मैरो कैंसर का शिकार हुए थे, जिसके बाद लोगों ने जाना की ये भी कैंसर का एक प्रकार है। ऋषि कपूर का अमेरिका में करीब 1 साल तक बोन मैरो कैंसर का इलाज चला था लेकिन भारत लौटने के बाद उनका निधन हो गया था।
भारत लौटकर ऋषि कपूर ने डेक्कन क्रॉनिकल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका न्यूयॉर्क में अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण (Bone Marrow Transplant) किया गया था। बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने से स्पष्ट है कि ऋषि कपूर बोन मैरो कैंसर से जूझ रहे थे। चलिए जानते हैं कि आखिर बोन मैरो कैंसर (Bone Marrow Cancer Symptoms) क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?
बोन मैरो हड्डियों के बीच में एक मुलायम और स्पॉजी टिशू होता है। इसमें ब्लड बनाने वाली कोशिकाएंहोती हैं, जिसे स्टेम सेल्स कहते हैं। यही सेल रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को विकसित करते हैं। इसी सेल में होने वाले कैंसर को बोन मैरो कैंसर कहते हैं।
बोन मैरो कैंसर के लक्षण
बोन कैंसर का इलाज कई तरीकों से किया जाता है। इसमें रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, रेडियो इम्यून थेरेपी और शल्य चिकित्सा शामिल है। बोन मैरो कैंसर का इलाजरोगियों पर निर्भर करता है कि वह किस उम्र का है और कैंसर के किस स्टेज पर है।
बोन मैरो कैंसर के इलाज के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट थेरेपी (Bone Marrow Transplant Therapy) भी अपनाई जाती हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही जटिल होती है। लेकिन इस ट्रांसप्लांट के जरिए संक्रमित बोन मैरो को स्वस्थ बोन मैरो में बदला जा सकता है। जिससे मरीज पहले की तरह ही स्वस्थ हो सकते हैं। इसके अलावा बोन मैरो कैंसर का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा की मदद से भी किया जाता है। साथ ही बोन मैरो कैंसर से ग्रसित रोगियों को हमेशा अपने डॉक्टर्स से संपर्क में रहना चाहिए।