Advertisement

4 नैचुरल घरेलू नुस्खे जो दिलाएंगे दाद और खुजली से राहत

कई बार दाद में खुजली भी हो सकती है और यह समस्या बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो सकता है।

Written By Sadhna Tiwari
Published : August 17, 2018 1:39 PM IST

दाद एक परेशानी भरी समस्या है। यह देखने में ख़राब तो लगती ही है साथ ही इससे परेशानियां भी होती हैं। यह हमारे शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है और इसीलिए कपड़े पहनने में तकलीफा या घर से बाहर निकलने में शर्मिंदगी भी महसूस हो सकती है। कई बार दाद में खुजली भी हो सकती है और यह समस्या बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो सकता है।

क्यों होती है दाद?

Advertisement

दाद आपकी त्वचा पर फंगस के रूप में दिखता है और यह गोल घेरों के रुप में उभरती है। साथ ही इसका रंग लाल होता है। दाद धीरे-धीरे अपना आकार बढ़ाती है और आसपास की त्वचा पर फैलने लगती है।

इस समस्या के कई कारण हैं जैसे-

Advertisement

  • किसी चीज़ से एलर्जी होने
  • फंगल इंफेक्शन
  • कीड़े-मकोड़ों के काटने या उनके डंक से
  • मौसम के अचानक बदलाव
  • त्वचा का रूखापन

दाद होने पर बरतें यह सावधानी-

दाद का सबसे बड़ा कारण फंफूद संक्रमण होता है। इसकी वजह से सबसे अधिक लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दाद बहुत जल्दी फैलने वाला रोग है। संक्रमित व्यक्ति को छूने से या उसके तौलिए का इस्तेमाल करने से दाद हो जाता है। कुत्ता, बिल्ली या अन्य पालतू जानवरों की संक्रमित त्वचा के संपर्क में आने से भी दाद फैल सकता है।

दाद के इलाज के घरेलू तरीके

दाद होने पर इसका उपचार जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। क्योंकि ये शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में भी बहुत जल्दी फैल जाता है। दाद का उपचार कुछ घरेलु उपाय से भी मुमकिन है। लेकिन इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से बात ज़रूर कर लें।

  1. तुलसी के 5-6 पत्ते पीस कर उसका पेस्ट बनाएं और उसमे थोडा नारियल तेल मिलाएं। अब इसे खुजली वाली जगह पर लगाएं।
  2. नींबू के रस को रुई की मदद से खुजली वाली जगह पर लगाएं। अब इसे कुछ समय के लिए पूरी तरह सूखने दे, उसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा धो लें। दिन में 2 बार ऐसा कर सकते हैं। बस जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील है उनके लिए यह तरीका ठीक नहीं।
  3. बेकिंग सोडा भी एक अच्छा तरीका है दाद खास से राहत पाने का। 3 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर में एक चम्मच पानी मिलाएं और खुजली वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी साफ करें।
  4. हाथ पैर उंगलियों या जहा भी खुजली है वह पर सरसों का तेल लगाए। धूप में बाहर जाने से पहले ये तेल लगाने से आप सूरज की हानिकारक किरणों से भी बच सकते हैं।

चित्र स्रोत – Shutterstock