कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट्स लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

कहीं आप सप्लीमेंट्स गलत तरीके से तो नही ले रहे हैं ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 5, 2019 9:30 PM IST

आयरन और कैल्शियम की कमी आजकल एक आम बात हो गयी है और इनकी वजह से लोग एनीमिया, हड्डियों में कमजोरी ,थकान और ओस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों के शिकार हो जाते हैं। हालांकि आयरन और कैल्शियम से भरपूर चीजों को अपने डाइट में शामिल करके हम इन रोगों से बच सकते हैं , इन खाद्य पदार्थों को एक समय में एक बार ही खाना पर्याप्त नही होता और इसके लिए कई लोग सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं।

आयरन की मात्रा

आयरन हमारे शरीर के डुओडेनम (छोटी आंत का एक हिस्सा ) में जाकर स्टोर हो जाता है और वहां से उसे एंटेरोसाइट्स (enterocyctes) नामक कोशिकाएं  इनको रक्तप्रवाह में पहुंचाने का काम करती हैं। जबकि  हम जो भी खाते हैं उससे आयरन की पूरी मात्रा शरीर को नहीं मिल पाती है,  इसलिए ही हमारे शरीर में आयरन कि कमी हो जाती है। और आयरन कि कमी का दूसरा मुख्य कारण हमारे डाइट में आयरन से भरपूर चीजों का कम होना है। शरीर में आयरन लेवल की ज्यादा कमी से ही हम एनीमिया के शिकार हो जाते हैं, जिसकी पहचान थकान, मसल्स क्रैम्प,या मुरझाये हुए चेहरे से आसानी से की जा सकती है। आयरन सप्लीमेंट्स इस कमी को पूरा करने में काफी हद तक मदद करते हैं लेकिन ऐसे कई कारण है जो इसके अवशोषण को प्रभावित करते हैं।

कैल्शियम की भागेदारी

कैल्शियम की कमी भी आजकल बहुतों में पायी जाती है जबकि यह हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व है, हड्डियों का कमजोर होना उनमे जल्दी जल्दी फ्रैक्चर आना और थकान ये सब इसके मुख्य लक्षण हैं।

कैल्शियम सप्लीमेंट्स बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हैं और अक्सर लोग बिना किसी डॉक्टर की सलाह लिए ही खुद से ही इसका सेवन करने लगते हैं। कैल्शियम, आयरन के अवशोषण में बाधा डालता है लेकिन यह आंत में आयरन के अवशोषण को कितनी मात्रा में और कैसे रोकता है यह अभी तक अज्ञात है।

आयरन के अवशोषण को कैसे बढायें

जब डॉक्टर हमें आयरन सप्लीमेंट्स देते हैं ,तो इसके साथ में विटामिन सी भी लेने को कहते हैं। विटामिन सी आयरन को अघुलनशील और अनअवशोषित आयरन कंपाउंड्स में परिवर्तित होने से रोककर, हमारे शरीर में आयरन की मात्रा को बढाने में मदद करते हैं। विटामिन सी आयरन को फेरस फॉर्म या लोहे के अवस्था में भी परिवर्तित कर देता है जो की कोशिकाओं में आयरन के अवशोषण के लिए एक ज़रूरी अवस्था है।

कैल्शियम और आयरन दोनों की साथ में कमी होने पर क्या करें

आस्था मल्टी स्पेसिअलिटी सेंटर के डायरेक्टर , डॉक्टर रतन कुमार वैश बतातें हैं कि आयरन सप्लीमेंट्स को खाने के साथ कभी नही लेना चाहिए,या तो खाने से एक घंटे पहले या खाने के दो घंटे बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। वह बताते हैं कि कैल्शियम सप्लीमेंट को एक निश्चित समय पर ही लेना चाहिए। यदि आपने तय किया है कि उसे आप सुबह के नाश्ते के बाद लेंगे तो रोजाना उसे उसी समय पर लें।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 7 चीज़ें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source