Rickets Disease: दिल्ली के बच्चों में बढ़ रही है हड्डियों की बीमारी रिकेट्स, जानें क्यों होता है सूखा रोग और क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आईएसआईसी) की तरफ से कहा गया है कि, कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद उनके बाद हर महीने हड्डियों से जुड़ी बीमारी रिकेट्स के तकरीबन 12 मामले ज़रूर आ रहे हैं। इन मामलों की संख्या के आधार पर रिकेट्स बीमारी में पिछले एक साल में 300 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। (Rickets Disease)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 4, 2021 10:01 AM IST

Rickets Disease: कोरोना महामारी और इससे बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। गौरतलब है कि घर में बंद रहने और बाहर ना निकल पाने के कारण लोगों में विटामिन डी की कमी, मोटापा, हाई ब्लड शुगर लेवल और जॉइंट पेन जैसी समस्याओं में बढोतरी से जुड़ी विभिन्न रिपोर्ट्स समय-समय पर सामने आती रहती हैं। इस बीच दिल्ली के एक अस्पताल ने अपने यहां आनेवाले मरीजों की संख्या के आधार पर बयान दिया है कि, साल 2020 से ही दिल्ली में रिकेट्स यानि सूखा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीमारी में हड्डियों का विकास प्रभावित होता है।  (Rickets Disease In Hindi)

कोरोना काल में सूखा रोग के मामलों में 300 फीसदी बढ़ोतरी

इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (The Indian Spinal Injuries Centre) की तरफ से कहा गया है कि, कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद उनके बाद हर महीने हड्डियों से जुड़ी बीमारी रिकेट्स के तकरीबन 12 मामले ज़रूर आ रहे हैं। इन मामलों की संख्या के आधार पर रिकेट्स बीमारी में पिछले एक साल में 300 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।  सूखा रोग से पीड़ित लोगों में बच्चों की तादाद काफी अधिक है। ज़्यादातर  मरीजों की उम्र 2 से 12 साल के बीच बतायी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार रिकेट्स से पीड़ित इन बच्चों में अमीर परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं जिनमें  हड्डियों की इस बीमारी के लक्षण दिखायी दे रहे हैं।

क्यों होती है रिकेट्स की बीमारी?

रिकेट्स या सूखा रोग हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी है जो बच्चों में होती है। इसका प्रमुख कारण हड्डियों के लिए ज़रूरी विटामिन 'डी' , कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों की कमी है। रिकेट्स के लक्षणों के तौर पर ये समस्याएं हो सकती हैं-

  • हड्डियों में कमज़ोरी
  • हड्डियों में दर्द
  • हड्डियों में टेढ़ापन
  • जोड़ों में दर्द

इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के अनुसार, उनके अस्पताल में पिछले 1 साल से हर महीने कम से कम 12 बच्चे ऐसे आ रहे हैं जिनमें जॉइंट पेन की शिकायत है। इसी तरह हड्डियों में दर्द की शिकायत भी इन बच्चों में काफी अधिक देखी दयी है। ये सभी समस्याएं बच्चों में रिकेट्स के प्रारंभिक और महत्वपूर्ण लक्षण हैं।  डॉक्टरों का इसके कारणों के बारे में कहना है कि कई महीनों तक घर के भीतर रहने और धूप के सम्पर्क में ना आने से बच्चों के शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) हो रही है। जिसके चलते बच्चों में  रिकेट्स की बीमारी हो रही है। डॉक्टरों ने विटामिन डी के महत्व को समझाते हुए रिकेट्स के मरीज़ों को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त करने को आवश्यक बताया। हालांकि, डॉक्टरों ने दिल्ली में सामने आए रिकेट्स बीमारी के इन मामलों के पीछे कुपोषण (Child Malnutrition) को कारण नहीं बताया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source