बेवजह हिलाते रहते हैं पैर, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

बैठे-बैठे अकारण पैर हिलाने की आदत को मेडिकल साइंस में आरएलएस कहते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 14, 2018 12:39 PM IST

तनाव और चिंता जाहिर करने के हर व्‍यक्ति के शरीर के अपने संकेत होते हैं। इन्‍हीं में से एक है पैर हिलाना। कुछ लोग जब तनाव या चिंता में होते हैं तो बैठे-बैठे पैर हिलाते रहते हैं। जबकि कुछ लोगों को इसकी आदत इस कद्र पड़ चुकी होती है कि उन्‍हें पता ही नहीं चलता कि वे कब और क्‍यों पैर हिलाते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी जिंदगी के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। विशेषज्ञ इसे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का भी कारण मानते हैं।

आरएलएस

नाहक पैर हिलाने की आदत को मेडिकल साइंस में रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम यानी आरएलएस नामक बीमारी के रूप में जाना जाता है। शोध के मुताबिक पैर हिलाने की समस्या से पीडि़त लोगों में हार्ट अटैक का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। शोध करने वालों का यह भी कहना है कि आरएलएस सीधे तौर पर नींद कम आने की समस्या से जुड़ा हुआ है।

क्‍यों रहता है जोखिम

दरअसल, आरएलएस से पीडि़त व्यक्ति नींद आने से पहले 200 से 300 बार अपना पैर हिला चुका होता है। इससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन बढ़ जाती हैं। आगे चलकर यह दिल की बीमारियों यानी कार्डियोवस्कुलर डिजीज की सबसे बड़ी वजह बन जाता है।'

शोधकर्ताओं ने यह नतीजा 68 साल की औसत उम्र वाले 3400 लोगों पर अध्ययन के बाद निकाला है। शोध के दौरान प्रतिभागियों के आरएलएस लक्षण व उनकी दिल की बीमारियों का तुलनात्मक अध्ययन किया। सात प्रतिशत महिलाओं व तीन प्रतिशत पुरुषों में आरएलएस और दिल की बीमारियों में सीधा संबंध मिला। इतना ही नहीं, आरएलएस लक्षणों को जब उम्र, वजन, ब्लड प्रेशर और धूम्रपान जैसे दूसरे कारकों से जोड़ा गया तो पता चला कि पैर हिलाने की मामूली सी लगने वाली आदत दरअसल हार्ट अटैक के खतरे को दोगुना तक बढ़ा देती है।

क्‍यों पड़ती है यह आदत

पैर हिलाने की आदत लोगों को ऐसे ही नहीं पड़ती है। ज्‍यादातर लोग जब चिंतित या फिर तनाव में होते हैं तो पैर हिलाते हैं। कुछ लोग कुछ सोचने के दौरान पैर हिलाते हैं और कुछ लोग धूम्रपान, मदिरापान के समय पैर हिलाते हें। पैर हिलाने को नकरात्‍मक भी माना जाता है, जो लोग पैर हिलाते हैं ज्‍यादातर उस समय उनके दिमाग में निगेटिव बातें होती हैं।

यह भी पढ़ें – पैर पसार रही है ऑस्टियोपेनिया, जानें कैसे हड्डियों को कमजोर कर रही है यह बीमारी

दिल की बीमारी का कारण

पैर हिलाने से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। कई शोधों में यह बात सामने आयी है कि पैर हिलाने से आदमी का ब्‍लड प्रेशर बढ़ जाता है और यही दिल के दौरे का कारण बनता है। इसकी वजह से आदमी अनिद्रा का शिकार भी हो जाता है। दरअसल इसके कारण आदमी रात को सोने से पहले लगभग 200 से 300 बार अपना पैर हिला चुका होता है जिसके कारण उसे नींद अच्‍छे से नहीं आती है।

यह भी पढ़ें - पेशाब पर लग रहीं हैं चींटियां, ये हो सकता है डायबिटीज का लक्षण 

न करें नजरंदाज

नाहक पैर हिलाने की आदत अच्‍छी नहीं है और यदि आपको भी पैर हिलाने की आदत है तो इसे हल्‍के में लेकर इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें और इसके उपचार के लिए चिकित्‍सक से संपर्क कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source