Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों की रूखी-सूखी हवा ( Foods for Breathing Problems ) में जहां सांस लेने में तकलीफ होती है। वहीं, इससे सेहत पर भी कई तरीके से बुरे प्रभाव पड़ते हैं। लेकिन, हमारी रसोई में मौजूद कुछ चीज़ें पोल्यूशन या प्रदूषण के साइड-इफेक्ट्स से शरीर को बचाने में कारगर हैं।( Foods for Breathing Problems ) ये, ना केवल हवा में फैले प्रदूषण से शरीर की रक्षा करते हैं। बल्कि, श्वसन प्रक्रिया में आने वाली परेशानिय़ों को भी कम करते हैं। जो, सर्दियों के मौसम में काफी आम हैं।
कड़वी नीम के सेहत के लिए बेशकिमती औषधि है। इसमें, कई औषधिय गुण होते हैं। जिसकी वजह से यह कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक भी कर सकती है और कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाव भी करती है। एक्सर्ट्स के मुताबिक, 2-3 नीम के पत्ते खाने से सांस से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इससे, खून भी साफ होता है
इसे, अपने औषधिय प्रभावों के लिए घर-घर में लगाया जाता है। दरअसल, तुलसी के पत्ते हवा में मौजूद नुकसान दायक प्रदूषण कणों को शरीर से निकालने में मदद करते हैं। जो, सांस के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। इसीलिए, रोज़ाना खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्ते चबाएं। इन्हें, निचोड़कर जूस बना लें। इस रस को रोज़ाना एक चम्मच पीएं।
Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका।
देसी घी या घर में बना घी ( Foods for Breathing Problems ) खाने से भी हवा के प्रदूषण के साइड-इफेक्ट्स से बचना आसान हो जाता है। दरअसल, हवा में मौजूद प्रदूषक या खतरनाक कण सांस के ज़रिए शरीर में पहुंचते हैं। ये तत्व शरीर के अलग-अलग हिस्सों जैसे, हड्डियों, किडनी, लिवर और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। घी के सेवन से इन कणों को शरीर में जमा होने से रोका जा सकता है। जिससे, शरीर अंदरूनी स्तर पर वायु प्रदूषण के साइड-इफेक्ट्स से बच पाता है।
Winter Diet Tips: सर्दियों में घी खाना है फायदेमंद, जानें विंटर सीज़न में घी खाने के 3 हेल्दी फायदे।