
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 3, 2023 3:34 PM IST
Avoid habits for lungs: शरीर को हेल्दी रखने के लिए सभी अंगों को सामान्य रूप से काम करना जरूरी होता है और हमारे सभी अंग सामान्य रूप से काम तभी कर पाते हैं, जब उन्हें समय पर पर्याप्त पोषण मिलता है। इसी प्रकार ऑक्सीजन भी हमारे शरीर के छोटे से लेकर बड़े अंग के लिए जरूरी होती है। सांस के दौरान जो हवा हम अंदर लेते हैं, फेफड़े उस हवा में से ऑक्सीजन को फिल्टर कर लेते हैं। इसलिए फेफड़ों को सुरक्षित रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है, ताकि शरीर के सभी हिस्सों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनुचित डाइट होने के साथ-साथ हम अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां भी कर रहे हैं, जिसके कारण हमारे फेफड़े प्रभावित होते जा रहे हैं। इस लेख में हम फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी ही 4 आदतों के बारे में जो आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही हैं और साथ ही आपको फेफड़ों को हेल्दी रखने वाले कुछ टिप्स भी देंगे।
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि खराब पोस्चर भी आपके फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप अपनी शारीरिक मुद्रा सही बनाकर नहीं रखते हैं, तो इसका असर आपके फेफड़ों पर भी पड़ता है। खासतौर पर छाती को सिकोड़ के बैठने से आपके फेफड़े ज्यादा प्रभावित होते हैं।
गतिहीन जीवन भी आपके फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकता है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण आपकी मांसपेशियों कमजोर पड़ने लग जाती हैं, जिस कारण से फेफड़े सामान्य रूप से काम नहीं कर पाते हैं। साथ ही कमजोर मांसपेशियों को काम करने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है।
फेफड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारियों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। उदाहरण के लिए फेफड़ों में कैंसर या अन्य किसी समस्या का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यदि फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की देखभाल न की जाए तो फेफड़े गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट रखना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल व सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा कॉफी आदि का सेवन करना भी आपके फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अपने फेफड़ों के लिए सही डाइट चुनने के लिए आप किसी डाइट एक्सपर्ट से भी बात कर सकते हैं।
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर का वजन मेंटेन रहता है, जिससे सांस जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही साथ वर्कआउट करने से फेफड़ों की मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती हैं और फेफड़े सामान्य रूप से काम करने लगते हैं।
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी बुरी आदतों को छोड़ना भी बहुत जरूरी है, अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो उसे आज ही छोड़ दें। इसके अलावा शराब पीना या तंबाकू खाना भी आपकी ओवरऑल हेल्थ के साथ फेफड़ों को भी नुकसान पंहुचाती है।