हाइपरपिगमेंटेशन को इन 3 तरीकों से करें दूर, चेहरे के दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर

आपको अच्छा स्किन केयर रूटीन मेंटेन करके रखना चाहिए ताकि आपकी स्किन समय के साथ साथ अच्छी होने लगे और उसमें खुद ही सुधार दिखने लगे।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 11, 2022 8:28 PM IST

हाइपरपिगमेंटेशन एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें स्किन कहीं से अधिक काली तो कहीं से अधिक सफेद हो जाती है। इसमें स्किन काफी जगह से अन इवन टोन की बन जाती है। हालांकि इस स्थिति को कुछ घरेलू रेमेडी की मदद से ठीक किया जा सकता है। कई बार पिंपल्स के निशान, मेलास्मा आदि स्किन स्थितियों के कारण भी हाइपर पिगमेंटेशन देखने को मिलती है। आइए जानते हैं इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

टॉपिकल मेडिसिन

स्किन के डॉक्टर इस स्थिति में हाइड्रोक्विनोन जैसी दवाई सुझाते है जो स्किन के डिस कलरेशन को कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा केमिकल पील भी स्किन को एक जैसा बनाने में मदद करती है। रीटेनॉइक एसिड स्किन से मेलानिन और अन्य पिगमेंट्स को कम करने में सहायक है। इनके अलावा कोजिक एसिड और डॉक्टर द्वारा सुझाए ब्राइटनिंग एजेंट्स का भी प्रयोग किया जा सकता है।

ओवर द काउंटर ट्रीटमेंट

ओटीसी भी आपकी स्किन को लाइट करने में मदद कर सकते हैं। कुछ क्रीम काफी ज्यादा तेज होती हैं और उनके लिए आपको डॉक्टर के सुझाव की जरूरत होती है। अगर पिगमेंटेशन कम करना चाहते हैं तो ऐसी क्रीम की खोज करें जिसमें नियासिनमाइड, लाइकोरिस एक्सट्रैक्ट और हाइड्रो क्विनोन जैसे इंग्रेडिएंट्स शामिल हो।

कुछ अन्य तरीके

कुछ अन्य तरीके जैसे माइक्रोडर्माब्रेशन, जोकि ऐसा तरीका है जिसमें आपकी स्किन की ऊपरी परत को हटाया जाता है, लेजर ट्रीटमेंट जिसमें लाइट बीम के द्वारा आपके स्किन सर्फेस को पील किया जाता है और यह स्किन को टाइट करने में भी लाभदायक है, का प्रयोग किया जा सकता है। यह स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।

इन सब इलाज के अलावा आपको सूर्य में बाहर निकलना अवॉइड करना चाहिए और अगर निकलती भी है तो अच्छे सन स्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए। आपको अच्छा स्किन केयर रूटीन मेंटेन करके रखना चाहिए ताकि आपकी स्किन समय के साथ साथ अच्छी होने लगे और उसमें खुद ही सुधार दिखने लगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source